फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UPTU counseling.

UPTU काउंसलिंग: महज 23,500 ने कराया वेरिफिकेशन

Sat, 20 Jun 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 20 Jun 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
 UPTU counseling.

प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आयोजित हो रही राज्य प्रवेश परीक्षा काउंसिलिंग के चौथे दिन तक महज 23,500 अभ्यर्थियों ने अपने डाक्यूमेंट सत्यापित कराए।

विज्ञापन


डाक्यूमेंट सत्यापित कराने के लिए अब केवल चार दिन का समय बचा है। इसके बाद 24 से 26 जून के बीच 35 हजार तक की रैंक वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विकल्प भरने का मौका दिया जाएगा। 28 जून को आवंटन सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


आवंटन सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अगले दो दिन अभ्यर्थी को आवंटित कॉलेज में सीट कंफर्म करानी होगी। इसके बाद खाली सीटों पर दाखिले के लिए दो जुलाई से दूसरे चरण की कांउसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित हो रही कांउसिलिंग में चौथा दिन सामान्य रहा। चौथे दिन 15 हजार से 40 हजार रैंक वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

काउंसिलिंग में किसी भी रैंक वाले अभ्यर्थी को किसी दिन डाक्यूमेंट सत्यापन कराने की सुविधा दी गई है। इसके बावजूद शुक्रवार तक महज 23,500 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई।

सभी कोर्सेज मिलाकर करीब दो लाख सीटें

 UPTU counseling.

ऐसे में इस साल बीते साल के बराबर अभ्यर्थी न पहुंच पाने का संकट मंडराने लगा है। बीते साल करीब 67 हजार अभ्यर्थियों ने अपने डाक्यूमेंट सत्यापित कराए थे। यूपीटीयू से संबद्ध कॉलेजों में सभी कोर्सेज में मिलाकर इस समय करीब सवा दो लाख सीटें हैं।

लखनऊ समेत काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट का वेरिफिकेशन राजधानी के 14 केंद्रों समेत प्रदेश के 133 केंद्रों पर किया जा रहा है। प्रवेश समन्वयक प्रो. जगबीर सिंह के अनुसार जेईई-एडवांस का रिजल्ट जारी होने के बाद सत्यापन कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

92 में से 55 कश्मीरी माइग्रेंट्स ने कराई काउंसिलिंग

शुक्रवार को आईईटी परिसर में कश्मीरी माइग्रेंट्स को डाक्यूमेंट सत्यापित करवाने थे। दाखिले के लिए कुल 92 कश्मीरी विस्थापितों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से मौके पर 55 अभ्यर्थी पहुंचे। आईईटी परिसर में इनके डाक्यूमेंट सत्यापित कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed