{"_id":"e0b112e72f5b16f7cd34a8f69c0f08cf","slug":"uptu-back-paper-schedule-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्टः UPTU का एग्जाम प्रोग्राम बदला","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अलर्टः UPTU का एग्जाम प्रोग्राम बदला
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 17 Jan 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) द्वारा पूर्ववर्ती महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमटीयू) के छात्रों की कैरीओवर (बैक पेपर) परीक्षाओं का कार्यक्रम बदल दिया है।
विज्ञापन
कॉलेजों में चल रहे सेमेस्टर परीक्षाओं के मूल्यांकन के कारण ये बदलाव किया गया है। अब ये परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरू होकर 18 फरवरी तक जारी रहेंगी।
परीक्षाओं में 30 हजार छात्र शामिल होंगे। सभी कोर्सों के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं दोपहर 2 से शाम 5 बजे और बाकी सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे की शिफ्ट में होंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UPTU ने शुरू किया एक अनोखा सिस्टम
इस बदलाव के साथ विवि ने कैरी ओवर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीटेक समेत सभी कोर्सों के पहले सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं 24 जनवरी से शुरू होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले सेमेस्टर में बीटेक-बायोटेक की परीक्षाएं 24 जनवरी से 18 फरवरी, एमबीए की 24 जनवरी से 10 फरवरी और एमसीए की 24 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन
बीटेक, बीफार्मा और एमसीए के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 जनवरी से 5 फरवरी और एमबीए की 23 जनवरी से 7 फरवरी तक होंगी। बीटेक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से 8 फरवरी तक होंगी। बीफार्मा और एमसीए के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 जनवरी से 5 फरवरी तक होंगी।