{"_id":"83f4fc6d82ee0775417b0ddb4add417a","slug":"uptu-48-colleges-involved-in-affiliation-matter-get-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTU: संबद्धता में फंसे 48 कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPTU: संबद्धता में फंसे 48 कॉलेजों को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 31 May 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) से सत्र 2013-14 की संबद्धता में फंसे 48 कॉलेज को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
यूपीटीयू के वीसी प्रोफेसर आरके खांडल ने इन सभी कॉलेजों से मान्यता व संबद्धता संबंधी दस्तावेज पेश करने के लिए एक जून तक का समय दिया है। इसके लिए एक जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसके सामने व्यक्तिगत रूप से कॉलेजों को दो जून को सफाई देनी होगी।
यूपीटीयू द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि इन कॉलेजों को 2013-14 की संबद्धता प्रदान नहीं की गई है, जिसके कारण इन छात्रों का रिजल्ट रुका है। उच्च न्यायालय द्वारा 22 अप्रैल को पारित आदेश को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस मामले पर निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
जांच के लिए बीआईईटी झांसी के प्रोफेसर जेपी सैनी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। अब कॉलेजों को 2013-14 की संबद्धता के लिए जरूरी ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन (एआईसीटीई) को अनुमोदन के लिए किए गए आवेदन, विवि में आवेदन प्राप्ति की तारीख, एआईसीटीई से अनुमोदन की तारीख, इससे संबंधित शुल्क जमा करने की तारीख और विवि से संबंद्धता अनुमोदन व संबद्धता अस्वीकृति के संबंध में किए गए पत्राचार का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन
दूसरी ओर, विवि ने भी स्पष्टीकरण मांगा है कि इन कॉलेजों का नाम संबद्धता न पाने वाले कॉलेजों में क्यों शामिल हुआ। कॉलेजों को जारी किए गए इस नोटिस की कॉपी मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी भेजी गई है। इस मामले में गठित जांच समिति को दो जून तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।