{"_id":"4296a61835aab8dcfbc448c6f056adb3","slug":"uptu-4500-students-get-relief-to-appear-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"4,500 स्टूडेंट्स को राहत, परीक्षा की मिली अनुमति","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
4,500 स्टूडेंट्स को राहत, परीक्षा की मिली अनुमति
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 May 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने आखिरकार 44 इंजनियरिंग कॉलेजों के 4,500 स्टूडेंट्स को शनिवार से शुरू हो रहीं सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाओं में शामिल होने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
इन स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं और अब यह सेकंड सेमेस्टर में प्रोविजनल स्टूडेंट्स के रूप में परीक्षा दे सकेंगे।
इन सभी स्टूडेंट्स के फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट अभी घोषित नहीं किया गया है, इसे सुरक्षित रखा गया है। विवि प्रशासन के इस फैसले से स्टूडेंट्स ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
मालूम हो कि ये स्टूडेंट्स लगातार परीक्षा में शामिल होने के लिए विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, इस मामले में यूपीटीयू कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेगा।
विज्ञापन
फिलहाल, विवि ने मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण कानूनी राय लेकर स्टूडेंट्स को परीक्षा में शामिल करने का फैसला लिया है।
सबसे पहले अमर उजाला ने 11 मई के अंक में ‘यूपीटीयू के 4500 छात्रों को राहत के आसार’ शीर्षक से खबर छापकर स्टूडेंट्स को आगे राहत मिलने की जानकारी दी थी।
यूपीटीयू प्रशासन का कहना है कि शनिवार को शुरू हो रही सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सभी स्टूडेंट्स को शामिल होने के निर्देश दे दिए गए हैं।
छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र उनके कॉलेजों में पहुंचा दिए गए हैं। अब तक फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित नहीं किए जाने और सेकंड सेमेस्टर में दाखिला न मिलने से स्टूडेंट्स काफी परेशान थे।
इसे लेकर कई बार छात्रों ने प्रदर्शन भी किए। अब विवि का फैसला आने के बाद छात्रों ने राहत महसूस की है।
यह है मामला
प्रदेश के 44 इंजनियरिंग कॉलेजों ने शैक्षिक सत्र 2013-14 में संबद्धता के लिए निर्धारित समय सीमा (15 मई) के बाद आवेदन किया था।
सितंबर में यह मामला पकड़ में आया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर संबद्धता के निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद आवेदन को खारिज कर दिया। यह कॉलेज अपने यहां बीटेक के 4,500 स्टूडेंट्स को प्रवेश दे चुके थे।
ऐसे में फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा से पहले उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहां से मिली राहत पर इन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मिल गई।
लेकिन अब तक इस मामले में कोई अंतिम फैसला कोर्ट से नहीं आया है। यही कारण है कि कानूनी राय लेने के बाद अब स्टूडेंट को परीक्षा में शामिल किया जा रहा है।
153 केंद्रों पर 3.5 लाख स्टूडेंट देंगे परीक्षा
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। बीटेक, एमबीए व अन्य कोर्सेस की सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में कहीं किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने बैठक भी की। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा करवाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
यूपीटीयू प्रशासन के अनुसार परीक्षा में करीब 3.50 लाख स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए 126 सचल दस्ते बनाए गए हैं। सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं।