{"_id":"ec90deac1cf7b9257567fd16cc6fc950","slug":"uptu-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEE: 25 फरवरी को जारी होंगे के एप्लिकेशन फॉर्म","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
SEE: 25 फरवरी को जारी होंगे के एप्लिकेशन फॉर्म
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 13 Feb 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई)-2014 के फॉर्म 25 फरवरी से जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
यूपीटीयू प्रशासन को शासन के औपचारिक जिम्मेदारी का पत्र मिलने का इंतजार है। शासन के सूत्रों की मानें, तो जल्द ही पत्र जारी कर दिया जाएगा।
वहीं, यूपीटीयू के रजिस्ट्रार यूएस तोमर ने बताया कि उन्होंने 18 फरवरी को एसईई के लिए एक अत्यावश्यक बैठक बुलाई है। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज फेडरेशन, यूपीटीयू प्रशासन और शासन के नुमाइंदे मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इसमें एसईई को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए मंथन किया जाएगा। 19 व 20 अप्रैल को एसईई का आयोजन किया जाएगा। जनवरी में हुई केंद्रीय प्रवेश समिति (कैब) की बैठक के बाद से ही यूपीटीयू ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
यूपीटीयू प्रशासन ने एसईई के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इसमें आर्किटेक्चर फैकल्टी के डीन प्रो. जगवीर सिंह, आईईटी के प्रोफेसर गिरीश चंद्रा, प्रो. संजय सिंह व रजिस्ट्रार तनवीर ताहिर शामिल हैं।
यूपीटीयू की ओर से बनाई गई कमेटी आगे एसईई का आयोजन करवाएगी। इस बार भी बीटेक सहित अन्य स्नातक स्तरीय कोर्सेज में लिखित परीक्षा होगी।
वहीं, एमटेक व एमबीए कोर्सेज में बीते वर्ष की तरह ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। फिलहाल, हर वर्ष एसईई में करीब दो लाख से अधिक अभ्यर्थी बैठते हैं।
शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों की मानें तो यूपीटीयू की ओर से उन्हें 25 फरवरी से फॉर्म जारी करने का प्रस्ताव मिला है। इस पर चिट्ठी तैयार की जा रही है और एक-दो दिन में पत्र भी जारी किया जा सकता है।
इस बारे में जब यूपीटीयू के कुलपति डॉ. आरके खांडल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने फॉर्म जारी करने की तैयारी पूरी है। बस शासन का पत्र मिलने का ही इंतजार है।