फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Haryana's private school result to come today

निजी स्कूलों में दाखिले के लिए रिजल्ट आज

Mon, 02 Jun 2014 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 02 Jun 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
Haryana's private school result to come today

जरूरतमंद बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिले के लिए सोमवार को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। सोमवार को हरियाणा शिक्षा निदेशालय दसवीं कक्षा तक का रिजल्ट जारी करेगा। गौरतलब है कि मई के पहले सप्ताह में निदेशालय ने नियम-134 के तहत आरक्षित सीटों पर दाखिला के लिए लर्निंग लेवल टेस्ट लिया था।

विज्ञापन


तीसरी से 12वीं कक्षा तक आरक्षित सीटों के लिए असेसमेंट कराया था। इस टेस्ट के तहत निजी स्कूलों में छात्रों को दाखिला मिलेगा। 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए रिजल्ट सोमवार को नहीं जारी किया जाएगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने रविवार को की।
विज्ञापन


अब पांच जून को आएगा 12वीं का रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्रों को रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

12वीं कक्षा का रिजल्ट पहले दो जून को जारी होना था, लेकिन किसी तकनीकी कारणों की वजह से बोर्ड ने तीन बाद जारी करने का निर्णय लिया है। हरियाणा विद्यालय बोर्ड की प्रवक्ता मीनाक्षी शारदा ने बताया कि 05 जून को दसवीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed