UPSEE रिजल्ट में नया पेंच, बीटेक के 6 सवाल रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (यूपी-एसईई) का रिजल्ट और आंसर-की, दो दिन देर से मंगलवार दोपहर जारी कर दी गई।
इंजीनियरिंग के लिए हुए बीटेक पेपर-1 में कुल छह सवाल रद्द कर अंतिम रिजल्ट तैयार किया गया है।
मूल्यांकन के दौरान चारों सेट में रद्द किए गए इन सवालों पर सभी छात्रों को पूरे अंक दिए गए हैं। इन सवाल या उनके जवाब के विकल्प में खामी के चलते इन्हें कैंसल किया गया है।
इन पेपरों के हैं वे सवाल
उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) द्वारा जारी एसईई की आंसर-की में पेपर-1 (बीटेक) में छह सवाल, पेपर-2 (बायोटेक/बीफार्मा) में तीन सवाल, पेपर-3 (बीटेक एग्रीकल्चर) में एक सवाल।
इसके अलावा पेपर-4 (आर्किटेक्चर) में दो सवाल, पेपर-6 (बीटेक लेट्रल डिप्लोमा) में एक सवाल, पेपर-7 (बीफार्मा लेट्रल डिप्लोमा) में तीन सवाल और पेपर-8 (बीटेक लेट्रल बीएससी) में दो सवाल रद्द कर दिए गए।
इन सवालों पर सभी छात्रों को पूरे अंक देते हुए अंतिम रिजल्ट तैयार किया गया है। पेपर-5 (होटल मैनेजमेंट/फैशन डिजाइनिंग) में सभी सवाल सही थे।
अब यही रहेगा आखिरी रिजल्ट
दरअसल, यूपीटीयू की ओर से एसईई के रिजल्ट की घोषणा रविवार एक जून को की गई थी। लेकिन वह पूरा रिजल्ट नहीं था।
परीक्षा में सफल छात्रों के आंकड़े, टॉपर्स लिस्ट और मीडिया के लिए छात्रों की रैंक जारी की गई, लेकिन पूरा रिजल्ट मंगलवार को दोपहर दो बजे जारी किया जा सका।
यूपी टॉपर्स के नंबर और बढ़े
एसईई बीटेक गर्ल्स कैटेगरी में यूपी टॉप करने वाली नोएडा की आरुषि जैन को 600 में से 560 अंक मिलें हैं। एमबीए गर्ल्स में यूपी टॉपर प्रियंका शर्मा ने 324 अंक प्राप्त किए हैं।
बीआर्क (गर्ल्स) में यूपी में दूसरा स्थान पाने वाली तान्या खुराना ने 384 अंक प्राप्त किए हैं। तान्या ने बीटेक में 308 अंकों के साथ जनरल में 18756वीं रैंक हासिल की है।
बीआर्क (गर्ल्स) में तीसरा स्थान पाने वाली वंशिका सिंघल ने 378 अंक प्राप्त किए। बीटेक में 416 अंकों के साथ उन्होंने 3315वीं रैंक प्राप्त की।