फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPSEE: Last two days for online registration

UPSEE: जल्दी करें अंतिम दो दिनों का है मौका

Thu, 03 Apr 2014 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 03 Apr 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
UPSEE: Last two days for online registration

इंजीनियरिंग में एडमिशन की तैयारी के लिए जुटे छात्रों के पास प्रदेश के सरकारी कॉलेज और टॉप कॉलेजों में अच्छी सीट पाने का अब अंतिम मौका बचा है।

विज्ञापन


यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) से यूपीटीयू के कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अप्रैल को खत्म हो जाएंगे। मैनेजमेंट कोटे के झंझट से दूर टॉप कॉलेज का दरवाजा एसईई से ही खुलेगा। बुधवार तक एक लाख 85 हजार छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन


यूपीटीयू के कॉलेजों में एडमिशन के लिए एसईई का आयोजन नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत 37 शहरों के 250 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। इसके लिए छात्रों को 5 अप्रैल तक फॉर्म भरकर 7 अप्रैल तक यूनिवर्सिटी में जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CCSU: 80% से अधिक हुए अंक तो होगी जांच


यूनिवर्सिटी के मुताबिक लगभग एक लाख 85 हजार छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जबकि डेढ़ लाख छात्रों ने फीस जमा कर अपना फॉर्म भर दिया है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे।


एसईई के जरिये छात्रों को सरकारी कॉलेजों में लगभग 4300 सीटें मिलेंगे। इनमें पांच फीसदी अतिरिक्त सीटों पर फ्री पढ़ाई का मौका है। निजी कॉलेजों में भी लगभग 7500 फ्री सीटों का विकल्प है। इस व्यवस्था का लाभ लेने के लिए छात्रों को एसईई परीक्षा और काउंसलिंग से ही गुजरना पड़ेगा।

हेल्प डेस्क से मांगी रिपोर्ट
यूपीटीयू ने प्रदेश के 143 कॉलेजों में बनाई गई हेल्प डेस्क से एसईई की रिपोर्ट मांगी है। जिले में भी 11 सेंटर हैं, जिन्हें 15 मार्च से शुरू हुई एसईई आवेदन प्रक्रिया के दौरान रोज आने वाले छात्रों की संख्या, भरे गए फॉर्म और पूछताछ के लिए आने वाले छात्रों का ब्योरा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed