{"_id":"d1319ed977068529c1c5e02e3c013d9f","slug":"upsee-form-can-be-corrected-on-exam-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSEE: परीक्षा के दिन कर सकेंगे फॉर्म में सुधार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPSEE: परीक्षा के दिन कर सकेंगे फॉर्म में सुधार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 21 Mar 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) के लिए चल रहे रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को फॉर्म में सुधार का एक मौका परीक्षा के दिन दिया जाएगा।
विज्ञापन
20 और 27 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के दिन ही जरूरत के मुताबिक छात्रों से फॉर्म-9 (डिस्क्रिपेंसी फॉर्म) भरवाया जाएगा। 5 अप्रैल तक होने वाले एसईई आवेदन के दौरान फॉर्म भरने के बाद छात्र को ऑनलाइन सुधार का कोई मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
दरअसल, 15 मार्च से शुरू हुई एसईई की आवेदन प्रक्रिया में पिछले पांच दिन में 50 हजार से ज्यादा छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इसमें लगभग 48 हजार छात्रों ने यूजी कोर्स और लगभग 3000 छात्रों ने पीजी कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'युवा' हेल्पलाइन दूर करेगी हर मुश्किल
वहीं लगभग 23 हजार छात्र अपनी फीस भी जमा कर चुके हैं। कार्यक्रम के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के एक दिन बाद फीस जमा करने और उसके एक दिन बाद फोटो व सिग्नेचर के साथ फॉर्म सब्मिट करने का प्रावधान है।
वहीं दूसरी ओर, एसईई के फॉर्म भरते समय यदि छात्र से कैटेगरी, सब कैटेगरी, रूरल वैटेज या डोमिसाइल के अलावा किसी भी जानकारी में गलती हुई है तो उसे सुधारने का मौका परीक्षा के दिन फॉर्म-9 के जरिये दिया जाएगा।
इसके अलावा किसी भी रिजर्व कैटेगरी के छात्र को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अपने संबंधित प्रमाणपत्र पेश करने होंगे, जिनके अभाव में उसे जनरल कैटेगरी में माना जाएगा।