फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsee counselling postponed

बड़ी खबर: घर बैठिए, UPSEE काउंसलिंग टाली गई

Thu, 26 Jun 2014 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Jun 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
upsee counselling postponed

इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 2014 की प्रवेश काउंसलिंग तकनीकी गड़बड़ी के कारण गुरुवार को स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


अब यह काउंसलिंग शुक्रवार को शुरू हो पाएगी। उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने देर रात सूचना दी कि सर्वर से कनेक्टिविटी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


इसके कारण काउंसलिंग सेंटरों पर ऑनलाइन डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम नहीं हो पाएगा। राजधानी में एसईई काउंसलिंग के लिए 20 केंद्र व प्रदेश भर में करीब 150 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्या होगा इसका असर

upsee counselling postponed

देर रात तक यूपीटीयू के अधिकारी तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने में जुटे रहे लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई। इसके बाद गुरुवार को काउंसिलिंग शुरू न करने का फैसला लिया गया।

प्रो. यादव ने बताया कि पहले दिन रैंक एक से लेकर पांच हजार तक के जिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था।

अब वे 3 जुलाई तक किसी भी दिन अपना डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम करवा सकते हैं। बाकी 27 जून शुक्रवार को जो शिड्यूल है उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

लेकिन, ये है अच्छी खबर

upsee counselling postponed

आगे काउंसलिंग अपने निर्धारित शिड्यूल के अनुसार ही चलेगी। प्रो. यादव ने बताया कि अभ्यर्थी यूपीटीयू की वेबसाइट www.uptu.ac.in पर अपना काउंसलिंग लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

इसमें स्टूडेंट्स को अपने कोर्स, रोल नंबर व जन्मतिथि की डिटेल भरनी है। इसके बाद वे अपना काउंसलिंग लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर एसईई काउंसलिंग के लिए बनाए गए सेंटरों की सूची भी अपलोड कर दी गई है। स्टूडेंट अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी काउंसलिंग सेंटर पर जाकर अपना डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवा सकते हैं।

यूपीटीयू प्रशासन का कहना है कि डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम सुचारु ढंग से शुक्रवार से शुरू हो सके इसके लिए सभी संभव उपाए किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed