{"_id":"796b93ab296ec0967795b47f27d03f9e","slug":"upsee-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTU ने दिए निर्देश, SEE की अतिरिक्त काउंसलिंग 5 से ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPTU ने दिए निर्देश, SEE की अतिरिक्त काउंसलिंग 5 से
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Aug 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए अतिरिक्त काउंसलिंग पांच अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) ने सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को अतिरिक्त काउंसलिंग के बारे में दिशा-निर्देश भेज दिए हैं।
यूपीटीयू के प्रतिकुलपति प्रो. दिवाकर सिंह यादव ने बताया कि सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली सीटों का ब्यौरा एकत्र करने को कहा गया है।
फिलहाल, चार अगस्त तक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्टूडेंट दाखिला ले सकेंगे।
अभी तक करीब 50 प्रतिशत सीटें भरीं थीं लेकिन अब यह आंकड़ा शनिवार को 70 प्रतिशत तक पहुंच गया। स्टूडेंट्स अब अंतिम समय में तेजी से दाखिला ले रहें हैं।
प्रो. यादव ने बताया कि मुख्य काउंसलिंग के बाद शेष सीटों को भरने के लिए यह अतिरिक्त काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
इसके लिए यूनिवर्सिटी में पांच व छह अगस्त को अपना रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। इसके बाद नौ अगस्त को स्टूडेंट्स को सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में खाली सीटों का ब्यौरा www.upsee.nic.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
नौ व 10 अगस्त को ऑनलाइन चॉइस फिलिंग व 13 अगस्त को सीट एलॉटमेंट का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट सीट कन्फर्मेशन करवा सकेंगे।
एचबीटीआई कानपुर में शनिवार को करीब 80 प्रतिशत से अधिक सीटें भर चुकी थीं। आईईटी लखनऊ में भी करीब 65 से 70 फीसदी तक सीटें भर चुकी थी।
बाकी इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी आंकड़ा 60 प्रतिशत के आसपास पहुंच चुका है। चार अगस्त तक स्टूडेंट अपनी सीट कन्फर्मेशन की फीस जमा कर सकेंगे।
ऐसे में पांच अगस्त से शुरू हो रही अतिरिक्त काउंसलिंग में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की करीब 20 से 25 प्रतिशत खाली सीटों के लिए ही काउंसलिंग होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसमें ओपन कैटेगरी में करीब 6,000 रैंक तक के स्टूडेंट्स को सीट मिलने की उम्मीद है। एससी-एसटी कैटेगरी में करीब 11,000 रैंक तक के स्टूडेंट्स को सीट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन