फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upsee 2015 application form.

UPSEE: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के लिए क्लिक करें

Wed, 25 Feb 2015 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Feb 2015 02:55 PM IST
विज्ञापन
upsee 2015 application form.

इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के ऑनलाइन फॉर्म बुधवार से मिलना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


स्टूडेंट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 मार्च तक भर सकेंगे और उन्हें उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय को डाक के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म के कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट 31 मार्च तक भेजना होगा।
विज्ञापन


एसईई-2015 का आयोजन इस बार प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा। अभी तक यह परीक्षा प्रदेश में सिर्फ 31 जिलों में ही होती थी।

बाहरी राज्यों में अब छह की बजाए आठ शहरों में यह परीक्षा होगी। जालंधर व चंडीगढ़ में नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ऑनलाइन फॉर्म की कीमत घटी

upsee 2015 application form.

एसईई-2015 का आयोजन 18 व 19 अप्रैल को किया जाएगा। एसईई-2015 के कोऑर्डिनेटर प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि इस बार ऑनलाइन फॉर्म की कीमत को घटा दिया गया है।

सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को फॉर्म अब 800 रुपये का मिलेगा। पिछले साल तक ऑनलाइन फॉर्म की कीमत 1000 रुपये थी।
 
वहीं एससी-एसटी व गर्ल्स स्टूडेंट्स को फॉर्म 400 रुपये का मिलेगा। पिछले साल तक इस फॉर्म की कीमत 400 रुपये थी। प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि स्टूडेंट नेट बैंकिंग, एटीएम कार्ड और ऑनलाइन बैंक चालान के माध्यम से अपना आवेदन शुल्क भर सकेंगे।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की किसी भी ब्रांच से स्टूडेंट बैंक चालान के माध्यम से आवेदन शुल्क भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को कोई समस्या न हो इसके लिए वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि स्टूडेंट वेबसाइट upseeuptu2015.in और www.uptu.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म हासिल कर सकेंगे।

मोबाइल फोन से भी भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

upsee 2015 application form.

इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अब मोबाइल फोन पर भी भरे जा सकेंगे।

ऐसे स्टूडेंट जिनके पास स्मार्ट फोन है, वह घर पर बैठे-बैठे ही आसानी से फॉर्म भर सकेंगे। उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) की ओर से किए जा रहे परीक्षा के आयोजन में स्टूडेंट्स को यह सुविधा पहली बार दी जा रही है।

एसईई के कोऑर्डिनेटर प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि स्टूडेंट्स को सबसे अधिक आसानी यह होगी उन्हें साइबर कैफे नहीं जाना होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों के स्टूडेंट्स को भी फायदा होगा। एसईई की वेबसाइट upseeuptu2015.in और www.uptu.ac.in पर जाएंगे तो उन्हें मुख्य पेज पर ही ब्राउजर उपलब्ध मिलेगा। इस पर क्लिक करके वह आसानी से वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed