{"_id":"66d69b3d866b59d5d24c6731377d3891","slug":"upmt-exam-will-must-be-till-17-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC का फैसले से यूपीएमटी परीक्षा 17 मई तक अनिवार्य","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
SC का फैसले से यूपीएमटी परीक्षा 17 मई तक अनिवार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस में दाखिले के लिए अब एक समयसीमा का पालन अनिवार्य होगा। उच्चतम न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई करते हुए हाल ही में फैसला सुनाया है, जिसके तहत एमबीबीएस कॉलेजों में अब हर हाल में अकादमिक सत्र शुरू कराना होगा। निश्चित तौर पर इससे एमबीबीएस का सत्र समय से शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
इसके चलते उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) की परीक्षा 10 से 17 मई के बीच अनिवार्य कर दी गई है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी 15 मई की तिथि पहले ही तय कर चुकी है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का फैसला बना वजह
देश में ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटे की एमबीबीएस सीटों पर दाखिले ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) से किए जाते हैं। गत वर्ष इस प्रवेश परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने से एमबीबीएस का सत्र विलंब से शुरू हो पाया था। राज्य कोटे की 85 प्रतिशत एमबीबीएस सीटों पर यूपीएमटी से दाखिले किए जाते हैं।
विज्ञापन
यहां भी काउंसिलिंग में देरी के चलते अगस्त में सत्र शुरू हो पाया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आशीष रंजन एवं अन्य बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य मामले में यह फैसला सुनाया है कि यूजी, पीजी की प्रवेश परीक्षा और काउंसिलिंग निर्धारित समय के भीतर अनिवार्य होगी।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के हिसाब से राज्य में यूपीएमटी की परीक्षा 10 से 17 मई के बीच अनिवार्य है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी इसके लिए 15 मई की तिथि तय कर चुकी है।
अब यह शेड्यूल तय
एडमिशन शेड्यूल ----------- एआईपीएमटी --- यूपीएमटी
प्रवेश परीक्षा का आयोजन --- 1-7 मई --- 10-17 मई
रिजल्ट जारी करने की तिथि --- 1 जून तक --- 1 जून तक
प्रथम चरण की काउंसिलिंग --- 25 जून तक --- 6-15 जुलाई
प्रथम चरण के दाखिले --- 5 जुलाई तक --- 22 जुलाई तक
द्वितीय चरण की काउंसिलिंग --- 23-30 जुलाई --- 10-22 अगस्त
द्वितीय चरण के दाखिले --- 9 अगस्त तक --- 28 अगस्त तक
अकादमिक सत्र शुरू --- --- 1 अगस्त से --- 1 अगस्त से
बची हुई सीटों पर अंतिम दाखिले --- 31 अगस्त तक