{"_id":"9cdc2cb346dbb0dd807a91c6f8331d77","slug":"upmt-exam-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय तारीख पर ही होगी यूपीएमटी परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
तय तारीख पर ही होगी यूपीएमटी परीक्षा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Feb 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) परीक्षा तय तिथि पर ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए मार्च के दूसरे सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। गुरुवार को एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने बताया कि कुलपति के बदलाव से परीक्षा कार्यक्रम नहीं बदलेगा।
विज्ञापन
17 मई को ही परीक्षा कराई जाएगी। मार्च के द्वितीय सप्ताह तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गत वर्ष पंतनगर विवि ने जब परीक्षा कराई थी तो मार्च के तीसरे सप्ताह में आवेदन शुरू कराए थे। इस बार प्रक्रिया थोड़ा पहले शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन