फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   upmt exam in dehradun

उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट की परीक्षा आज

Sun, 18 May 2014 01:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 May 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
upmt exam in dehradun

उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट(यूपीएमटी) आज सूबे में 23 केंद्रों पर आयोजित होने जा रही है। गढ़वाल मंडल में कुल 13 और दून में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


फॉरेंसिक स्याही पैड से गुजरना होगा
कुल 195 एमबीबीएस और 100 बीडीएस सीटों के लिए 10814 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की पहल पर इस बार वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी के अलावा छात्र को फॉरेंसिक स्याही पैड से गुजरना होगा।
विज्ञापन


परीक्षा में श्रीनगर से 743, ऋषिकेश से 1072, देहरादून से सर्वाधिक 4837, अल्मोड़ा से 945 और पंतनगर से 3217 छात्र पंजीकृत हुए हैं।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपनी जरूरी कागजात लेने के साथ ही पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा कक्ष में जाना चाहिए।

अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने कहा कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को न्यूमैरिकल में ज्यादा उलझने के बजाए समय का ख्याल रखते हुए पहले उन सवालों को हल करना चाहिए, जो सबसे ज्यादा आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुक्का मारने नहीं हासिल होगा कुछ
200 प्रश्नों की इस परीक्षा के लिए छात्रों को 180 मिनट का वक्त मिलेगा। हालांकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए ज्यादा न घबराएं लेकिन जबर्दस्ती तुक्का मारने से भी कुछ हासिल नहीं होगा।

जो भी सवाल हल हो जाए, उसका जवाब ओएमआर शीट पर जरूर लिखें। पंतनगर विवि ने छात्रों को परीक्षा के बाद अपने प्रश्न पत्र बाहर ले जाने की अनुमति दी हुई है।

दून में यहां सुबह दस बजे से होगी परीक्षा

- ग्राफिक एरा विवि, क्लेमेंटटाउन
- एसजीआरआर पब्लिक स्कूल पटेलनगर, देहरादून
- फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज, चकराता रोड, देहरादून
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजपुर रोड, देहरादून
- डीएवी इंटर कालेज, करनपुर, देहरादून
- एमकेपी इंटर कालेज, न्यू रोड, देहरादून
- सीएनआई ब्वायज इंटर कॉलेज, पल्टन बाजार, देहरादून
- एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, रेसकोर्स, देहरादून
- एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, नेहरु ग्राम, देहरादून

ऋषिकेश में ये केंद्र
- भरत मंदिर इंटर कॉलेज, हरिद्वार रोड, ऋषिकेश
- पीएसके इंटर कॉलेज, ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed