{"_id":"6806ed74e52b3844df4f1ce7db95aa6d","slug":"upmt-exam-date-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस परीक्षा में केमिस्ट्री सॉल्व करेगी सक्सेस की मिस्ट्री","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इस परीक्षा में केमिस्ट्री सॉल्व करेगी सक्सेस की मिस्ट्री
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 May 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए होने वाले उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट(यूपीएमटी) में अब केवल छह दिन बाकी हैं।
विज्ञापन
संयमित होकर पूरे आत्मविश्वास से करें तैयारी
अंतिम समय में विषयवार तैयारी काफी कारगर साबित हो सकती है। बलूनी क्लासेज के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी के अनुसार केमिस्ट्री में सफलता के लिए जरूरी है कि छात्र संयमित होकर पूरे आत्मविश्वास से तैयारी करें।
संस्थान के विशेषज्ञों के यह सुझाव कारगर साबित हो सकते हैं...
- जनरल ऑर्गेनिक केमिस्ट्री, रिएक्शन मैकेनिज्म, बायोकेमिस्ट्री, केमिस्ट्री इन एवरीडे लाइफ, बेसिक कांसेप्ट इक्वीलिबिरियम, थर्मोडायनामिक्स, काइनेटिक, गैसियस स्पेस, पिरियोडिसिटी, कॉर्डिनेशन केमिस्ट्री पर खास फोकस रखें। ज्यादातर सवाल इन्हीं से संबंधित होते हैं।
विज्ञापन
- बच्चे को प्रश्नों के मुताबिक थ्योरी पढ़नी चाहिए क्योंकि थ्योरी पढ़कर जवाब देने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
- गत वर्षों के यूपीएमटी के प्रश्न पत्र भी काफी काम के साबित हो सकते हैं।
- यूपीएमटी में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। लेकिन ध्यान रखें गलत जवाब पर नंबर कटेगा नहीं तो मिलेगा भी नहीं।
- एग्जाम फोबिया से बचें। ध्यान रखें कि यह परीक्षा एआईपीएमटी की तुलना में काफी आसान होती है।
- एग्जाम से पहले दूसरों से अपनी तैयारियों पर चर्चा न करें। इससे आपका आत्मविश्वास गिर सकता है।
- अंतिम समय में तैयारी करते वक्त समय का खास ध्यान रखें। 200 सवालों की इस परीक्षा के लिए छात्रों को केवल 180 मिनट का समय मिलता है।
- जो पहले से पढ़ा और समझा हुआ है, उसी टॉपिक पर फोकस बनाए रखें। नए टॉपिक के चक्कर में पड़ने पर दिक्कत हो सकती है।