{"_id":"b7c62b6cfc1d54b8b07b06a1f8f813b2","slug":"upmt-counseling-from-2nd-july-know-seats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएमटी काउंसलिंग दो जुलाई से, जानिए कहां कितनी सीटें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीएमटी काउंसलिंग दो जुलाई से, जानिए कहां कितनी सीटें
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में एमबीबीएस और बीडीएस की सीटों पर दाखिले के लिए उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) की ऑनलाइन काउंसलिंग दो जुलाई से शुरू होने जा रही है। पहली बार यह काउंसिलिंग ऑनलाइन होने जा रही है। इसमें ओपन कैटेगरी की 121 सीटों पर दाखिले का मौका होगा।
विज्ञापन
हल्द्वानी और श्रीनगर में 85-85 सीटें
एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सीटों के विवरण के मुताबिक राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में ओपन कैटेगिरी की कुल 53 सीटें होंगी। वहीं, एससी कैटेगरी की 16, ओबीसी की 12, एसटी की तीन और कश्मीरी माइग्रेंट की एक सीट होगी।
विज्ञापन
इसी प्रकार राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में भी ओपन की 53, एससी की 16, ओबीसी की 12, एसटी की तीन और कश्मीरी माइग्रेंट की एक सीट होगी।
एसजीआरआर में 25 सीट
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की 25 एमबीबीएस सीटों में से ओपन कैटेगिरी की 15, एससी की पांच, ओबीसी की चार और एसटी की एक सीट होगी। उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में बीडीएस की ओपन की 31, एससी की 10, ओबीसी की सात और एसटी की दो सीटें हैं।
विज्ञापन
यहां भरें च्वाइस : www.hnbumu.ac.in
इसी प्रकार सीमा डेंटल कॉलेज में भी ओपन की 31, एससी की 10, ओबीसी की सात और एसटी की दो सीटें हैं। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए वेबसाइट पर प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू हो जाएगी। किसी भी रैंक वाला अभ्यर्थी दावा पेश कर सकता है।