फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPMT Application form details.

यूएपीएमटी के लिए 25 से करें आवेदन, यहां लें पूरी जानकारी

Thu, 18 Feb 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून Updated Thu, 18 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
UPMT Application form details.

प्रदेश में सरकारी कोटे की बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) और बैचलर आफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) सीटों पर दाखिले के लिए उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षा (यूएपीएमटी) 2016 और पीजी सीटों के लिए यूएपीजीएमईई 2016 का आयोजन 29 मई को होगा। परीक्षा का आयोजन उत्तराखंड आयुर्वेद विवि की ओर से कराया जाएगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन भरें जाएंगे फॉर्म
विवि ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूएपीएमटी के फॉर्म डाकघरों में 25 फरवरी से और यूएपीजीएमईई के फॉर्म ऑनलाइन भरे जाएंगे।
26 मार्च तक आवेदन-पत्र की बिक्री होगी जबकि विवि में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है। परीक्षा 29 मई 2016 को आयोजित की जाएगी।

विवि प्रशासन के मुताबिक परीक्षा का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कराई जाएगी। यूजी और पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षा शुल्क में इस साल 500 रुपये का इजाफा किया गया है। विवि 31 मई को टेंटेटिव रिजल्ट और 10 जून को प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर देगा। इसके बाद काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


कितनी सीटें
बीएएमएस : 330
बीएचएमएस : 110
पीजी कोर्स : 55

यहां मिलेंगे बीएएमएस आवेदन-पत्र
डाकघर अल्मोड़ा, बागेश्वर, गोपेश्वर, जोशीमठ, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, खटीमा, पौड़ी गढ़वाल, कोटद्वार, पिथौरागढ़, चंपावत, नई टिहरी, उत्तरकाशी, श्रीनगर, रुद्रपुर, रुद्रप्रयाग, नई दिल्ली जीपीओ, लखनऊ जीपीओ, इलाहाबाद जीपीओ, पटना जीपीओ, भुवनेश्वर जीपीओ, चंडीगढ़ जीपीओ, अहमदाबाद जीपीओ और भोपाल जीपीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा शुल्क
यूएपीएमटी : 3550 रुपये (सामान्य व ओबीसी), 2550 रुपये (अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति)
यूएपीजीएमईई : 4000 रुपये (सामान्य व ओबीसी), 3000 रुपये (अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति)

यहां लें जानकारी : www.uau.ac.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed