UPMT के लिए आवेदन 23 मार्च से, जानिए प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कोटे की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए उत्तराखंड प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (यूपीएमटी) 2015 की आवेदन प्रक्रिया सोमवार (23 मार्च) से शुरू हो रही है।
हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार ऑनलाइन आवेदन सुविधा शुरू की गई है। 25 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इस बार परीक्षा के लिए तीन नए केंद्र बनाए गए हैं।
शनिवार को विवि परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का शुल्क सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए गत वर्ष के 1700 के मुकाबले इस वर्ष 2000 रुपये होगा। आरक्षित वर्ग के लिए शुल्क गत वर्ष के 1200 के मुकाबले इस वर्ष 1400 रुपये होगा। शुल्क इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, ई चालान या बैंक ड्राफ्ट से जमा किया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन होगी, जिसके लिए सुविधा केंद्र भी प्रदेशभर में बनाए गए हैं। परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए न केवल वीडियोग्राफी कराई जाएगी बल्कि फोरेंसिक स्याही से अंगूठे के निशान भी लिए जाएंगे। इस मौके पर कुल सचिव प्रो. विजय जुयाल मौजूद रहे।
आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी
तीन नए केंद्र बनाए गए
गत वर्ष यूपीएमटी प्रदेश में पांच केंद्रों पर आयोजित हुई थी लेकिन इस बार विवि ने केंद्रों की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी है। पहली बार यह प्रवेश परीक्षा उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, गोपेश्वर और कोटद्वार में भी आयोजित की जाएगी। विवि ने गत वर्ष के केंद्र ऋषिकेश को इस बार हटा दिया है। इस प्रकार परीक्षा के लिए अब अल्मोड़ा, देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, गोपेश्वर, उत्तरकाशी, कोटद्वार व पिथौरागढ़ केंद्र बनाया गया है।
आवेदन प्रारंभ की तिथि : 23 मार्च 2015
आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अप्रैल 2015
ई चालान या बैंक ड्राफ्ट से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 30 अप्रैल 2015
प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड की तिथि : 5 मई 2015
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 17 मई 2015
परीक्षाफल जारी करने की तिथि : 31 मई 2015 तक
इन कॉलेजों में है सीट
कॉलेज------- कोर्स----- सीटें
राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर- एमबीबीएस - 85
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी- एमबीबीएस- 85
हिमालयन इंस्टीट्यूट, जौलीग्रांट- एमबीबीएस- 25
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज- एमबीबीएस- --
सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश- बीडीएस- 50
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज, देहरादून- बीडीएस- 50
(एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की सीटें अभी तय नहीं हैं। शासन की ओर से तय की जानी हैं।)