{"_id":"79aafe07919123faebb119383d1d4de9","slug":"upload-m-ed-m-phil-education-examination-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएड-एमफिल एजुकेशन के परीक्षा फार्म अपलोड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमएड-एमफिल एजुकेशन के परीक्षा फार्म अपलोड
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 11 Oct 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू ने एमएड-एमफिल एजुकेशन के सत्र 2011-12 और सत्र 2009-10, 2010-11 के बैक-एक्स परीक्षा फार्म बृहस्पतिवार को अपलोड कर दिए।
विज्ञापन
एमएड-एमफिल एजुकेशन के अभ्यर्थी 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा कर कंपलीट फार्म 20 अक्तूबर तक कॉलेज में जमा कराना होगा।
विवि की ओर से कॉलेजों को सभी परीक्षा फार्म संबंधित विभाग में जमा करने केलिए 21 अक्तूबर की तारीख निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख तक अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। एमएड और एमफिल के अभ्यर्थियों को परीक्षा फार्म का अर्से से इंतजार था। बृहस्पतिवार को फार्म अपलोड होने के बाद अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन