फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upgrade for more than 25 marks

नौवीं में 25% से कम अंक आने पर अपग्रेड नहीं

Fri, 07 Feb 2014 12:17 PM IST
डिजीटल टीम/अमर उजाला, लखनऊ
डिजीटल टीम/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Feb 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
upgrade for more than 25 marks

सीबीएसई की सीसीई (सतत मूल्यांकन) स्कीम के तहत नौवीं में पढ़ने वाले छात्रों के अब एसए (समेटिव असेसमेंट) में 25 फीसदी से कम अंक आने पर उनके ग्रेड अपग्रेड नहीं होंगे।

विज्ञापन


अभी तक 19 से 33 के बीच अंक मिलने पर स्टूडेंट्स के ग्रेड अपडेट हो जाते थे। इसके साथ ही बोर्ड ने एक सत्र में होने वाले दो एसए के लिए पासिंग मार्क्स के रूप में 25 फीसदी अंक लाना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


इसी तरह 25 फीसदी ई-1 व ई-2 ग्रेड अपग्रेड नहीं हो सकेंगे। छात्रों को जारी की जाने वाली परफॉर्मेंस प्रोफाइल (रिपोर्ट कार्ड) में भी बदलाव किए गए हैं।

सीबीएसई की एकेडमिक, रिसर्च, ट्रेनिंग एंड इनोवेशन निदेशक डॉ. साधना पराशर ने सर्कुलर जारी कर बदलाव के संबंध में स्कूलों को इस जानकारी से शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को परिचित कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने अब एसए के लिए 25 फीसदी पासिंग अंक निर्धारित कर दिए हैं। इससे कम अंक होने पर ई-1 व ई-2 को अपग्रेड नहीं किया जाएगा।

जबकि अभी तक अगर किसी छात्र को कुल ग्रेड प्वाइंट 19 से 33 के रेंज में मिलते थे, तो उसके ग्रेड अपग्रेड हो जाते थे। गौरतलब है कि ई-1 ग्रेड की रेंज 21 से 31 और ई-2 ग्रेड की रेंज 20 और उससे कम की निर्धारित है।


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंग्रेजी विषय का असेसमेंट स्पीकिंग एंड लिसनिंग स्किल (एएसएल) समेटिव-1 व समेटिव-2 का ही हिस्सा होगा।

मार्च में पहली बार हो रहा ओपन टेक्स्ट बेस्ड असेसमेंट (ओटीबीए) समेटिव असेसमेंट-2 के प्रश्न पत्र में ही शामिल होगा। ओटीबीए के लिए स्कूलों को अलग से ग्रेड को केलकुलेट करने की जरूरत नहीं है।

एलपीएस गोमती नगर की प्रिंसिपल रुपाली पटेल ने सीबीएसई के बदलावों का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed