{"_id":"e28a996e4c7859abcc75540bab4234e1","slug":"update-roll-number-for-jee-mains","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेईई के लिए रोल नंबर करें अपडेट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब जेईई के लिए रोल नंबर करें अपडेट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Feb 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेईई मेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार करने के बाद रोल नंबर अपडेट करने का अवसर नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
पढ़ें, देहरादून की शांत वादियों में लड़कियों ने उठाए ‘हथियार’
अमर उजाला ने मामला उठाया तो सीबीएसई ने जेईई मेंस में रोल नंबर अपडेट करने का मौका दे दिया। अमर उजाला ने 16 फरवरी के अंक में ‘जेईई मेंस में सुविधा ही बन गई असुविधा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
पढ़ें, कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ेगा पुदीना
विज्ञापन
इसमें बताया गया था कि जिन आवेदकों ने अपने आवेदन में नाम, पते से संबंधित त्रुटि सुधार अपडेट कर दिया है, उनका रोल नंबर अपडेट नहीं हो पा रहा है। इस समस्या से प्रदेश के हजारों छात्र जूझ रहे थे।
पढ़ें, खुद नौकरी छोड़ी, अब दे रहे दूसरों को रोजगार
इन छात्रों के लिए सीबीएसई ने एक बार फिर रोल नंबर अपडेट करने का रास्ता खोल दिया है। जिन आवेदकों ने अभी तक 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर अपडेट नहीं किया, वह जेईई की वेबसाइट पर इसके लिए एप्लाई कर सकते हैं।
पढ़ें, इलेक्ट्रॉनिक पेन लिखेगा अपराधी का कच्चा चिट्ठा
वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि वेबसाइट पर मिलने वाली यह सुविधा सीएमएल बनने में अहम होती है। इसके आधार पर ही बोर्ड के अंकों को जोड़कर कंबाइंड मेरिट सूची जारी की जाती है।