फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   upcoming manegers seaching secret of market

भावी प्रबंधक टटोलेंगे मार्केट की नब्ज

Mon, 18 Nov 2013 02:37 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Mon, 18 Nov 2013 02:37 AM IST
विज्ञापन
upcoming manegers seaching secret of market

आईआईएम लखनऊ के सालाना मार्केटिंग रिसर्च फेस्ट इंडेक्स 2013 का आयोजन 23 व 24 नवंबर को होगा।

विज्ञापन


कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज के ग्राउंड पर होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन में भावी प्रबंधक खेल-खेल में मार्केट के लिए लोगों की नब्ज टटोलेंगे।

वहीं, पाकिस्तानी बैंड ‘रेत’ अपनी परफारर्मेंस देगा। ‘भुला दो’ और ‘वादा’ जैसे गीतों से चर्चा में आया यह बैंड लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब के बीच भारत व पाकिस्तान के लोगों के रिश्तों की डोर को मजबूत करने का काम करेगा।

वहीं पंजाबी पॉप गायक हनी सिंह और इनदीप बख्शी युवा दिलों की धड़कन को बढ़ाएंगे। आईआईएम लखनऊ की मीडिया रिलेशन कमेटी के अनुसार इस बार लोगों को एक से बढ़कर एक रोचक गेम्स खेलने को मिलेंगे।
विज्ञापन


यह गेम फिल्मों की थीम व धारावाहिकों पर आधारित होंगे। यहां आकर दर्शकों को कृष-थ्री के नायक ऋतिक रोशन से मिलने का मौका मिलेगा तो शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस के कलाकारों से भी रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएम के स्टूडेंट्स ही इन चर्चित फिल्मों के नायक के रूप में मिलेंगे और पूरा सेट इस तरह से तैयार किया जाएगा कि लोगों को महसूस हो कि वह इन फिल्मों के किरदारों से साथ ही गेम खेल रहे हैं।

इन गेम्स के दौरान ही भावी प्रबंधक लोगों से सवाल जवाब कर उनकी पसंद व नापसंद के बारे में पता लगाएंगे। फेस्ट में इंडियन फ्यूजन बैंड ‘डी नक्षत्र’ और इंडियाना भी प्रोग्राम में अपनी धूम मचाएंगे।


इंडेक्स में लोगों को निशुल्क इंट्री दी जाएगी। लोग यहां परिवार समेत आ सकेंगे। दर्शकों को फन, फूड और मस्ती तीनों चीजें एक जगह मिलेंगी। इंडेक्स में इस बार हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed