फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up state convention begins in iim

IIM: चार बजे उठकर योगा करेंगे मैनेजमेंट स्टूडेंट्स

Thu, 08 Aug 2013 07:56 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 07:56 AM IST
विज्ञापन
up state convention begins in iim

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ में स्टूडेंट्स को अब

विज्ञापन
भारतीय संस्कृति और परंपरा से रूबरू करवाया जाएगा।

यहां का पूरा माहौल एक गुरुकुल की तरह बनाया जाएगा जहां स्टूडेंट्स को सुबह चार बजे उठना होगा और दिन की शुरुआत योग से होगी।

शुक्रवार से यहां यूपी स्टेट कन्वेंशन का तीन दिवसीय आयोजन शुरू होगा जिसमें भारतीय शास्त्रीय नृत्य-संगीत जैसे आयोजन से छात्रों का भारतीय कला-संस्कृति से परिचय करवाया जाएगा।

आईआईएम लखनऊ और स्पिक मैके द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस तीन दिवसीय कन्वेंशन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेंगे।

इसमें इतिहासविद् डॉ. योगेश प्रवीन लखनऊ और यूपी के इतिहास, कला व संस्कृति के बारे में छात्रों को जानकारी देंगे।

भारतीय गायन में उस्ताद अब्दुल राशिद खान, प्रख्यात मोहन वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट सहित कई नामचीन हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम के समापन समारोह में महामहिम राज्यपाल बीएल जोशी भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed