फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP SEE: btech and mba topper from noida

यूपी-एसईई: आरुषि बीटेक तो प्रियंका बनीं एमबीए टॉपर

Mon, 02 Jun 2014 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 02 Jun 2014 05:11 AM IST
विज्ञापन
UP SEE: btech and mba topper from noida

उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) में नोएडा की आरुषि जैन ने बीटेक में लड़कियों में यूपी टॉप किया है। सेक्टर-19 निवासी आरुषि ने ओवर ऑल जनरल कैटेगरी में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने इसी साल सीबीएसई के नतीजों में सेक्टर-22 स्थित समरविले स्कूल से साइंस स्ट्रीम में 96.6 फीसदी अंकों के साथ तीनों स्ट्रीम में स्कूल भी टॉप किया है।

विज्ञापन


आरुषि ने बताया कि उन्हें संगीत सुनना पसंद है। उन्होंने हारमोनियम भी सिखा था, लेकिन पढ़ाई में व्यस्तता के कारण अपनी इस हॉबी को आगे नहीं बढ़ा सकीं। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में सीजीपीए 10 हासिल करने वाली आरुषि ने बताया कि कक्षा छह से उन्होंने लगातार स्कूल में टॉप किया है।
विज्ञापन


वह इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन या कंप्यूटर के जरिये टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। आरुषि के पिता प्रदीप जैन और उनकी मां पूजा जैन का सेक्टर-18 में बिजनेस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में टॉप करने का था लक्ष्य
आरुषि ने बताया कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में उनका लक्ष्य देश में टॉप करना था। केमिस्ट्री में उन्हें 100, गणित में 98, अंग्रेजी में 95, फिजिकल एजुकेशन में 98 और फिजिक्स में 92 नंबर मिले हैं। उन्होंने बताया कि सीबीएसई की मार्किंग से वह संतुष्ट नहीं है। फिजिक्स के पेपर में मार्किंग ठीक से नहीं की गई है। वह री-चेकिंग भी कराना चाहती थी, लेकिन नंबर आने में दो से तीन महीने लग जाते। ऐसे में उनके जेईई-मेन के नतीजे अटक जाते। उन्होंने जेईई मेन, आईआईटी, बीआईटी, आईपी यूनिवर्सिटी और एसआरएम यूनिवर्सिटी की परीक्षा भी दी थी। बिट्स प्लानी में 401, आईपी यूनिवर्सिटी में 38 और एसआरएम यूनिवर्सिटी में 218वीं रैंक हासिल की है।

तनाव में मम्मी या नानी से करती थी बात
आरुषि ने बताया कि वे पढ़ाई के दौरान यदि थोड़ा तनाव महसूस करती थी तो अपनी मम्मी या नानी से बात करती थीं। इससे उनका तनाव हल्का हो जाता था। इसके अलावा संगीत भी सुनती थी।

देश के लिए कुछ करने का है जज्बा

आरुषि कहती है कि उनमें देश के लिए कुछ करने का जज्बा है। उनका कहना है कि युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए। हालांकि उन्होंने राजनीति में आने के लिए सोचा नहीं है।

जमकर करो मेहनत
आरुषि का दूसरे छात्रों को संदेश हैं कि पढ़ाई में जमकर मेहनत करो। लक्ष्य को निर्धारित करो। सफलता आपके कदम चूमेगी। शिक्षकों और अभिभावकों का मार्ग दर्शन भी जरूरी है।


एमबीए में प्रियंका शर्मा बनी टॉपर
यूपीएसईई में एमबीए के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में शहर की प्रियंका शर्मा ने भी लड़कियों में यूपी टॉप करने का गौरव हासिल किया है। सेक्टर-50 में रहने वाली प्रियंका ने गर्ल्स कैटेगरी में पहला और ओवरऑल जनरल केटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी ख्वाहिश गवर्नमेंट जॉब करने की है।

प्रियंका ने ग्रेटर नोएडा के एक्यूरेट इंस्टीट्यूट से इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (ईसीई) स्ट्रीम में 67 फीसदी अंकों के साथ बीटेक किया है। अपने करियर के चुनाव में सरकारी नौकरी के लिए उन्होंने स्टाफ सलेक्शन कमिशन (एसएसबी) भी दिया है। उसके रिजल्ट में अभी वक्त है, ऐसे में उन्होंने साथ-साथ एमबीए की पढ़ाई का फैसला किया।

एमबीए के लिए उन्होंने सिर्फ यूपीएसईई की परीक्षा दी है और फिलहाल एमबीए में एडमिशन लेने का मन बना लिया है। प्रियंका के पिता सेक्टर-18 में प्रॉपर्टी डीलिंग का बिजनेस करते हैं। उन्होंने सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल से 12वीं पास की है।


दिल्ली की छात्रा ने मारी बाजी
यूपी एसईई में दिल्ली की छात्रा ने भी टॉपर्स की सूची में जगह बनाने में कामयाबी पाई है। बीफार्मा के सेकंड ईयर डिप्लोमा कोर्स में स्वाति गोयल ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। लड़कियों में भी उन्हें तीसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed