{"_id":"9805bed6eb131f69aa021c28d7b0bfae","slug":"up-gov-plans-to-increase-btc-fee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी की फीस बढ़ाने को लेकर हुआ बड़ा फैसला, पढ़ें यहां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीटीसी की फीस बढ़ाने को लेकर हुआ बड़ा फैसला, पढ़ें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jul 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार डायटों में बीटीसी की फीस 4600 से बढ़ाकर 10,200 रुपये करने जा रही है। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा बीटीसी शैक्षिक सत्र 2014-15 में आवेदन लेने के लिए एनआईसी से बातचीत करके प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डायटों में बीटीसी की 10,450 सीटें हैं।
राज्य सरकार गत वर्ष निजी बीटीसी कॉलेजों की फीस बढ़ाकर 41,000 रुपये कर चुकी है, लेकिन डायटों की फीस नहीं बढ़ाई गई थी।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सरकारी यानी डायटों में बीटीसी की फीस 4600 से बढ़ाकर 10,200 रुपये करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन स्तर पर हुई बातचीत में फीस बढ़ाने का निर्णय किया गया है। यह फीस प्रत्येक वर्ष की होगी। बीटीसी कोर्स दो साल का होता है।
विज्ञापन