{"_id":"5597fc4d6cce2b098d77113834129719","slug":"up-board-will-test-on-cctv-camera-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: कैमरे की जद में होगी परीक्षा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपी बोर्ड: कैमरे की जद में होगी परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल पर लगाम लगाने के लिए परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत सेक्टर-12 के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में 22 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। अब कैमरे की जद में बोर्ड परीक्षा होगी।
विज्ञापन
दरअसल, सेक्टर-12 का राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा का एकमात्र सरकारी इंटर कॉलेज है। यहां परीक्षा केंद्र के अलावा उत्तर पुस्तिकाओं के रखने के लिए संकलन केंद्र भी बनाया गया है। इसलिए यह अन्य केंद्रों की अपेक्षा महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यही वजह है कि मंडल स्तर पर निर्देश मिलने के बाद यहां के इंटर कॉलेज को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन
यहां 20 कक्षाओं में 22 कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, एक कैमरा कैंपस में पीछे की ओर और एक मुख्य द्वार के सामने लगाया गया है। यहां लगाए गए कैमरों की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई गई। इसमें कुछ कैमरे जूम लेंस वाले हैं और काफी दूर तक इनकी नजर होगी। अभी तीन और कैमरे लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
40 हजार कॉपियों का वितरण पूरा
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जीआईसी में कॉपियां रखी गई हैं। यहीं से अन्य केंद्रों को कॉपियां भेजी जा रही हैं। सोमवार तक यहां से 13 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक कॉपियां ले गए हैं। हालांकि अभी भी 40 केंद्रों पर कॉपियां ले जानी बाकी हैं। यहां कुल 3,80,000 कॉपियां आई हैं। इनमें से 40,000 कॉपियों का वितरण कार्य पूरा हो चुका है।
11 फरवरी को होगा प्रश्नपत्रों का वितरण
जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में 11 फरवरी को प्रश्नपत्रों का वितरण होगा। यह कार्य जीआईसी नोएडा में किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार उपाध्याय द्वारा निर्देश जारी किया जा चुका है। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी।