{"_id":"7e9c75ce76532bd3cfc85a7bf6e7af35","slug":"up-board-techers-get-only-15-days-for-copy-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 15 दिनों में करना होगा मूल्यांकन कार्य","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपी बोर्ड: 15 दिनों में करना होगा मूल्यांकन कार्य
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 05 Apr 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा करना होगा।
विज्ञापन
चुनाव के अगले दिन यानी 11 अप्रैल से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मूल्यांकन कार्य में लगने वाले शिक्षक एक दिन पहले चुनावी ड्यूटी करके वापस लौटेंगे। लिहाजा शत प्रतिशत शिक्षकों के मूल्यांकन के पहले दिन शामिल होने में संदेह है।
इस बाबत गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ने बताया कि अगर शत प्रतिशत शिक्षक मूल्यांकन के पहले दिन उपस्थित न भी हों, तो मूल्यांकन कार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पहले दिन मूल्यांकन की केवल तैयारी होती है। मूल्यांकन के लिए दिए गए दिशा निर्देशों को समझाया जाता है इसके बाद मूल्यांकन कार्य शुरू किया जाता है। उनका दावा है कि मूल्यांकन का कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर कोई शिक्षक पहले दिन नहीं आता है और जरूरी निर्देशों की जानकारी नहीं मिल पाती है, तो दूसरे दिन भी उसे वह कार्य करना ही होगा। इसका सीधा असर दूसरे दिन के मूल्यांकन पर पड़ेगा।