{"_id":"b61b11a5321c8510fd5464c54b1acf99","slug":"up-board-students-number-decreasing-gradually-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, किस बोर्ड से पढ़ाई करना चाहते हैं स्टूडेंट्स?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जानें, किस बोर्ड से पढ़ाई करना चाहते हैं स्टूडेंट्स?
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 Oct 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में इस साल यूपी बोर्ड के 22 नए कॉलेज खुलने के बावजूद नौवीं और 11वीं में स्टूडेंट्स की संख्या तीन हजार कम हो गई है। बीते साल राजधानी में नौवीं और 11वीं में पंजीकृत स्टूडेंट्स की संख्या 1,07,921 थी।
विज्ञापन
इस साल यह संख्या घटकर 1,04,881 रह गई है। यह केवल इसी साल नहीं है पिछले कई साल से यूपी बोर्ड में परीक्षार्थियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स की संख्या साल दर साल कम होती जा रही है। दूसरी ओर सीबीएसई और सीआईएससीई बोर्ड में हर साल कॉलेज और परीक्षार्थी लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार समय से साथ न अपडेट होने का खामियाजा यूपी बोर्ड को भुगतना पड़ रहा है। इसमें काफी संख्या फर्जी परीक्षार्थियों की भी है। इस साल नौवीं में पंजीकृत स्टूडेंट्स की संख्या 58,873 है।
विज्ञापन
जबकि 11वीं में 46,008 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं। बीते साल नौवीं में 60,336 और 11वीं में 47,585 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे।