{"_id":"a12d509821d6537c92138a6082ddb235","slug":"up-board-school-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! नकल कराने वाले स्कूल ही बने परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गजब! नकल कराने वाले स्कूल ही बने परीक्षा केंद्र
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा माफिया अब दागी स्कूलों को सीधे बोर्ड से परीक्षा केंद्र बनवा रहे हैं। यूपी बोर्ड ने ऐसे स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाने की सिफारिश की है, जिसे खुद ही पिछले साल काली सूची में डाला था।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर राजधानी के सेंट लॉरेंस इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के एक विधायक के इशारे पर बोर्ड ने डिबार केंद्र पर मेहरबानी की है।
विज्ञापन
त्रिवेणी नगर स्थित सेंट लॉरेंस इंटर कॉलेज में पिछले साल बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल करते पाया गया व नकल सामग्री भी बरामद हुई। बोर्ड समिति ने काली सूची में डाल दिया।
विज्ञापन
इस साल जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति को भेजी गई सूची में इस स्कूल का नाम शामिल नहीं था। बताया जा रहा है कि कॉलेज प्रबंधक ने लखनऊ के एक सपा विधायक से सिफारिशी पत्र लिखवाकर शासन के पास भेजा।
इसके बाद माध्यमिक परीक्षा परिषद सचिव शकुंतला देवी यादव ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने पर विचार करने को कहा है।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र सौंप दिया है। अब जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति को इस पर विचार करना है।
वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव ने कहा कि बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र के संबंध में बोर्ड का पत्र कार्यालय में आया है। अभी पत्र का अध्ययन नहीं कर पाया हूं। पत्र देखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।