{"_id":"6b9fb2602d9060abe65b774c265e9004","slug":"up-board-release-list-for-boad-exam-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी स्कूलों को बना दिया परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दागी स्कूलों को बना दिया परीक्षा केंद्र
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 17 Nov 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नन्हें सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, माल के आवेदन पत्र में दावा किया गया था कि कॉलेज में 25 कमरे हैं लेकिन मौके पर केवल 21 कमरे ही मिले। पुस्तकालय और प्रयोगशाला का दावा भी गलत साबित हुआ।
विज्ञापन
माल के खुशहाल दास इंटर कॉलेज रामनगर ने भी आवेदन पत्र में दिए गए ब्यौरे में कॉलेज का दावा था कि उसके यहां प्रयोगशाला है। जबकि मौके पर प्रयोगशाला का नामोनिशान नहीं था। लेकिन यूपी बोर्ड ने इन दोनों स्कूलों में यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र बना दिया।
विज्ञापन
नन्हें सिंह स्मारक और खुशहाल दास इंटर कॉलेज के साथ ही महेश सिंह सरस्वती, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गहदेव समेत कई कॉलेज हैं। जिन्होंने परीक्षा केंद्र बनने के लिए झूठी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में नकल माफिया का खेल शुरू
और तो और साल की बोर्ड परीक्षाओं में जिन कॉलेजों में फर्जीवाड़े और गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने काली सूची में डालने की बात कही थी उनमें से भी कई कॉलेज बोर्ड परीक्षा की सूची में शामिल हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं लखनऊ के 149 स्कूलों के 153 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में वर्तमान सत्र के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची शनिवार को जारी कर दी गई।
चार स्कूल ऐसे हैं जहां दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार परीक्षा केंद्र बनाए गए नौ कॉलेजों को इस बार सूची में शामिल नहीं किया गया है।
इन नौ कॉलेजों में से एक स्कूल को बोर्ड ने डिबार कर दिया, जबकि तीन स्कूलों ने खुद परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मना कर दिया। वहीं पांच स्कूलों को परीक्षा केंद्र समिति ने मानक पूरे न करने के कारण सूची से बाहर कर दिया।
पढ़ें- एग्जाम सेंटर बनवाने में भी नकल माफियाओं का खेल
जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा केंद्र बनाए कॉलेजों पर 23 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। सूची में इस बार पांच नए कॉलेजों को शामिल किया गया है।
यह पहली बार है जब परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की सूची बोर्ड द्वारा जारी तय समय के अनुसार की गई है। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सूचियों का प्रकाशन भी कर दिया गया है।
इस बार 13 केंद्रों को संवेदनशील और 15 केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। पिछली बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राजधानी के 153 कॉलेजों में 156 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।