फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board practicle exam date schedule.

UP BOARD: पढ़ें प्रैक्टिकल एग्जाम से जुड़ी जरूरी खबर

Sun, 07 Dec 2014 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Dec 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
up board practicle exam date schedule.

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं लखनऊ में 26 दिसंबर से नौ जनवरी के बीच होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरण में होनी हैं। पहला चरण 26 दिसंबर से नौ जनवरी तथा दूसरा चरण 10 जनवरी से 24 जनवरी के बीच होगा।

विज्ञापन


इस संबंध में शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी इंटरमीडिएट में प्रैक्टिकल के आधे नंबर बोर्ड से नियुक्त परीक्षक और आधे नंबर विद्यालय के शिक्षक देंगे। यूपी बोर्ड परीक्षाएं इस बार 19 फरवरी से 23 मार्च के बीच होनी हैं। इसलिए बोर्ड प्रैक्टिकल भी एक महीने पहले आयोजित होने हैं।
विज्ञापन


शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार लखनऊ, आगरा, सहारनपुर, बरेली, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, देवीपाटन, बस्ती तथा गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं पहले चरण, यानी 26 दिसंबर से नौ जनवरी के बीच तथा अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, आजमगढ़, वाराणसी तथा मिर्जापुर मंडल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 जनवरी से 24 जनवरी के बीच आयोजित होनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल होगी कक्ष निरीक्षकों की कमी

up board practicle exam date schedule.

परीक्षकों की नियुक्ति की सूचना क्षेत्रीय कार्यालयों से भेजी जाएगी। 200 विद्यालयों ने ही दी कक्ष निरीक्षकों की सूची यूपी बोर्ड परीक्षा में पिछले सालों की तरह इस साल भी कक्ष निरीक्षकों की किल्लत तय है।

शनिवार को यूपी बोर्ड के पास राजधानी के कक्ष निरीक्षकों की सूची भेजने का अंतिम दिन था। इसके बावजूद लखनऊ के महज 200 कॉलेजों ने कक्ष निरीक्षकों का ब्यौरा दिया। कक्ष निरीक्षकों की संख्या मुश्किल से दो हजार ही हुई है, तीन से चार हजार कक्ष निरीक्षकों की जरूरत होती है।

इस साल माध्यमिक शिक्षा परिषद ने केंद्रीयकृत स्तर पर कक्षा निरीक्षकों के परिचय पत्र जारी करने का फैसला किया है लेकिन अंतिम तिथि तक सभी विद्यालयों ने सूचना नहीं दी।

इस एक बार फिर फर्जी और विषय विशेषज्ञ कक्ष निरीक्षकों के भरोसे नकल की जमीन तैयार की जा रही है। डीआईओएस पीसी यादव के अनुसार कॉलेजों को नोटिस भेजकर जल्द ही कक्ष निरीक्षकों का ब्यौरा तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed