{"_id":"8decae8da2d5803e86ddffb75dbb3832","slug":"up-board-practical-exams-no-to-be-filled-in-omr-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ से लिखे प्रेक्टिकल नंबर नहीं माने जाएंगे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हाथ से लिखे प्रेक्टिकल नंबर नहीं माने जाएंगे
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 16 Feb 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रैक्टिकल के अंक ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट पर भरकर बोर्ड ऑफिस को भेजने होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से यह निर्देश जिला स्तर पर जारी किए गए हैं। प्राचार्यों को ओएमआर शीट वितरण का काम शुरू हो चुका है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, मेरठ क्षेत्र के उपसचिव आरडी सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर प्रायोगिक परीक्षा के अंकों को भरने के लिए ओएमआर शीट उपलब्ध करा दी गई हैं।
उन्हीं शीट पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर व अंक गोले के रूप में भरे जाएंगे। यह शीट जिला कार्यालय में जमा की जाएगी।
वहां से उसे बोर्ड ऑफिस भेजा जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षा का रोल लिस्ट व प्रवेश पत्र डिस्पैच करने का काम शुरू हो चुका है।