{"_id":"6a00650b52e984970b3d0eb97166571d","slug":"up-board-practical-exams-from-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से शुरू हो सकते हैं यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
15 से शुरू हो सकते हैं यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jan 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 के बजाय अब 15 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। बोर्ड की ओर से परीक्षकों का ब्यौरा न आने के कारण प्रैक्टिकल एग्जाम तय समय पर शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
सोमवार शाम तक 487 में से 350 विद्यालय अपने यहां के परीक्षकों का ब्यौरा ले जा चुके हैं। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवकी सिंह के अनुसार परीक्षकों से संपर्क करके बोर्ड प्रैक्टिकल की तिथियां तय की जा रही हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में 15 जनवरी को विज्ञान विषय का प्रैक्टिकल होगा। बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ मंडल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 जनवरी तक संपन्न हो जानी थीं लेकिन देरी से शुरू होने के कारण प्रैक्टिकल देर से संपन्न भी होंगे।
विज्ञापन
मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में प्रैक्टिकल के लिए जनवरी के अंतिम और फरवरी के प्रथम सप्ताह में स्टूडेंट्स को बुलाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीसी यादव के अनुसार अगर किसी विद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए वसूली की शिकायत आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 व 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। यह जानकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य ने दी दी।
इसी तरह नवयुग इंटर कॉलेज में कंप्यूटर विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से होगी। यह जानकारी कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी प्रसाद ने दी।