{"_id":"ab8455b120dca306963bdee148e48db3","slug":"up-board-practical-exam-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम कल से, परीक्षकों का पता नहीं ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम कल से, परीक्षकों का पता नहीं
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी से होने हैं। बोर्ड और ना ही शिक्षा विभाग ने प्रैक्टिकल के लिए परीक्षकों की सूची कॉलेजों को उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
इस कारण विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को यह तक पता नहीं है कि उनके यहां प्रैक्टिकल किस तिथि में होंगे और कौन से परीक्षक परीक्षा लेंगे।
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 से 24 जनवरी के बीच संपन्न होनी हैं। परीक्षाओं के लिए बोर्ड की ओर से निर्देश तो प्राप्त हुए लेेकिन अभी तक विस्तृत कार्यक्रम का पता नहीं है।
विज्ञापन
बोर्ड और शिक्षा विभाग दोनों की ओर से ही कॉलेजों को परीक्षकों की सूची भेजी नहीं गई है। ऐसेे में कॉलेज के प्रिंसिपल्स की मुसीबतें बढ़ गईं हैं।
उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे स्टूडेंट्स से किस तारीख में प्रैक्टिकल के लिए आने को कहें। इस बार प्रैक्टिकल के आधे नंबर बोर्ड की ओर से नियुक्त परीक्षक और आधे कॉलेज के शिक्षक देंगे।
विज्ञापन
इसको लेकर कोई लिखित आदेश प्राप्त न होेने के कारण भी कॉलेजों में संशय की स्थिति बनी हुई है। बोर्ड के रवैये ने प्रैक्टिकल को मजाक बना दिया है।