फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board online registration process

UP Board: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पहले देनी होगी ये जानकारी

Thu, 15 Aug 2013 01:48 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Aug 2013 01:48 AM IST
विज्ञापन
up board online registration process

फर्जी स्कूलों के छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराकर शिक्षा माफिया को शह देने वाले स्कूल प्रबंधनों को इस बार मुश्किलों का सामना करना होगा।

विज्ञापन


नौवीं-ग्यारहवीं के छात्रों के ऑनलाइन आवेदन से पहले स्कूलों को अपनी मान्यता और मान्य विषयों के साथ ही धारण क्षमता के बारे में भी पूरी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में क्षमता से ज्यादा आवेदन करना स्कूलों को भारी पड़ेगा।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बदले हुए पैटर्न में आवेदन करने के लिए स्कूलों को कई सूचनाएं भी देनी होंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन से पहले स्कूलों को अपनी मान्यता और मान्य विषयों के साथ उपलब्ध भौतिक संसाधन, शिक्षण कक्ष और कक्षावार छात्र संख्या, स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य व शिक्षकों के शैक्षिक विवरण के बारे में भी सूचनाएं देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही नौवीं-ग्यारहवीं के छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन स्वीकार होंगे। इस स्थिति में धारण क्षमता से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने पर स्कूलों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। इसके अलावा बच्चों को फर्जी स्कूलों से सतर्क रहने की भी सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed