फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board ka haal

नेत्रहीन शिक्षक को सौंप दी कॉपी जांचने की जिम्मेदारी

Fri, 11 Apr 2014 01:29 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
up board ka haal

राजकीय बालिका विद्यालय शाहनजफ रोड के शिक्षक सतीश चंद्र गुप्ता का नाम वोकेशनल म्युजिक की कॉपियां जांचने के लिए बोर्ड की ओर आई परीक्षकों की सूची में शामिल है।

विज्ञापन


नेत्रहीन होने के कारण वे बिना हेल्पर के कॉपी जांचने में सक्षम नहीं हैं। सतीश चंद्र गुप्ता का नाम पिछले कई सालों से परीक्षकों की सूची में शामिल किया जाता है लेकिन हेल्पर न मिलने के कारण उन्हें कॉपी जांचने से रोक दिया जाता है।
विज्ञापन


बावजूद इसके इस साल भी उनका नाम परीक्षकों की सूची में शामिल कर दिया गया है। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन के लिए जारी हुई परीक्षकों की सूची में ऐसे ही तमाम खामियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश चंद्र गुप्ता के अनुसार पिछले सालों में उन्होंने कॉपी जांचने की कोशिश की थी लेकिन उनको हेल्पर नहीं दिया गया था। ऐसे में उनका नाम परीक्षकों की सूची में आना ही नहीं चाहिए था।

उनको राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में कॉपी जांचने के लिए जाना है। सतीश चंद्र गुप्ता के साथ ही राजधानी के कई विद्यालयों में परीक्षकों के परिचय पत्र में खामियां हैं।

बहुत से परीक्षकों के परिचय पत्र पर नाम गलत छपा हुआ है, जबकि बहुत से टीचर्स के परिचय पत्र पर किसी दूसरे शिक्षक की फोटो लगी हुई है। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू हो रहा है।


मूल्यांकन के लिए राजधानी में राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, राजकीय हुसैनाबाद इंटर कॉलेज, राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज, केकेवी और अमीनाबाद इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार 15 दिनों में कुल 14 लाख, 73 हजार, कॉपियां जांची जानी हैं। गुरुवार शाम तक मूल्यांकन की सारी तैयारियां लगभग हो चुकी थीं।

पहले दिन डिप्टी हेड एग्जामिनेशन 20-20 कॉपियां जांचकर बाकी परीक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद अगले दिन उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।

राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल देवकी सिंह के अनुसार मूल्यांकन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। शुक्रवार को मूल्यांकन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed