{"_id":"e2751b88b51518b449e7e2762dd9c16f","slug":"up-board-exam-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो बोर्ड परीक्षा में फर्जी कक्ष निरीक्षक करेंगे ड्यूटी!","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
तो बोर्ड परीक्षा में फर्जी कक्ष निरीक्षक करेंगे ड्यूटी!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Feb 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की कमी इस बार सबसे बड़ी मुसीबत बनने वाली है। एक हफ्ते के बाद बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद अभी तक कक्ष निरीक्षकों पर स्थिति साफ नहीं हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र वेबसाइट के माध्यम से ही जारी होने हैं।
विज्ञापन
अभी तक परिचय पत्र जारी होने की शुरुआत ही नहीं हुई है। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापकों की हालत खराब हो रही है।
यही हाल रहा तो अंतिम समय में बगैर परिचय पत्र के ही कक्ष निरीक्षकों से ड्यूटी करवानी होगी। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे हालात में फर्जी कक्ष निरीक्षकों से ड्यूटी करवाई जा सकती है जिससे पारदर्शिता बरकरार रह पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन