{"_id":"7c54f1c8571ae2f0687f2199ac15b5ef","slug":"up-board-exam-countdown-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP बोर्ड परीक्षाः अगले हफ्ते मिलने लगेगा एडमिट कार्ड","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UP बोर्ड परीक्षाः अगले हफ्ते मिलने लगेगा एडमिट कार्ड
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Feb 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। परीक्षा के मद्देनजर रोल लिस्ट व प्रवेश पत्र जिला कार्यालय को अगले हफ्ते तक भेजने की बात यूपी बोर्ड के आलाधिकारी कर रहे हैं।
जिला स्तर पर भी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों को लेकर कवायद जारी है। यूपी बोर्ड की परीक्षा मार्च के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।
इस बाबत माध्यमिक शिक्षा परिषद, मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के उपसचिव आरडी सिंह ने बताया कि केंद्र चयन को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षकों से प्रस्ताव व सूची मांगी गई थी। जिला कार्यालय से सूची प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: GATE परीक्षा शुरू, पूरी जानकारी इस खबर में
अब फरवरी के दूसरे सप्ताह में क्षेत्रीय कार्यालय को परीक्षार्थियों के रोल लिस्ट व प्रवेश पत्र मिल जाएंगे। कोशिश होगी कि सभी रोल लिस्ट व प्रवेश पत्र जिला कार्यालय को एक दो दिन के भीतर भेज दिए जाएं ताकि परीक्षार्थियों को समय से मिल जाए। फरवरी के दूसरे सप्ताह में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
जिला स्तर पर सचल दल के गठन के बाबत पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। वहीं परीक्षा के लिए ऑबजर्वर की नियुक्ति भी होनी है। यह सब कुछ अपने तय समय से कर लिया जाएगा।
साथ ही जिला स्तर पर सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में इंटरमीडिएट परीक्षा के बाबत प्रायोगिक परीक्षा ली जा रही है। इसमें भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व कंप्यूटर के लिए अलग-अलग तिथियों की घोषणा कर व्यक्तिगत व संस्थागत परीक्षार्थियों को अपने-अपने स्कूलों में बुलाया जा रहा है।
ताकि समय से प्रायोगिक परीक्षा ली जा सके। स्कूलों के प्राचार्यों का कहना है कि यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा के बाबत जो भी निर्देश मिले हैं। उनका पालन किया जा रहा है। वहीं भविष्य में नए निर्देशों का इंतजार है। परीक्षा की तैयारियां पूरी होने की बात की जा रही है।