फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up board exam centres are still not decided

यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम तो जारी, केंद्रों का पता नहीं

Fri, 20 Dec 2013 07:53 PM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ Updated Fri, 20 Dec 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
up board exam centres are still not decided

यूपी बोर्ड की तैयारियां राम भरोसे चल रही हैं। बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम का विवरण जारी कर दिया है लेकिन अब तक परीक्षा केंद्रों पर स्थिति साफ नहीं है।

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद बोर्ड के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची पर जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने अपनी मुहर लगाई। परीक्षा केंद्रों की सूची अब मंडलीय समिति के पास स्वीकृत होने के लिए पड़ी हुई है।
विज्ञापन


बोर्ड के पास सूची भेजने की अंतिम तारीख काफी पहले खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद अभी तक परीक्षा केंद्रों पर ही अंतिम मुहर नहीं लग पाई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी केंद्र नीति के अनुसार 16 नवंबर तक जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति को सूची का प्रकाशन।

23 नवंबर तक उस पर आपत्तियां मांगना, आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की ओर से 29 नवंबर तक सूची मंडलीय समिति के पास भेजना, मंडलीय समिति के अनुमोदन के बाद नौ दिसंबर तक सूची बोर्ड को भेजना।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र निर्धारण की शुरुआत तो ठीकठाक रही लेकिन जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने काफी माथापच्ची के बाद 13 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की सूची मंडलीय समिति को सौंपी।

इस दौरान नौ दिसंबर को बोर्ड के पास परीक्षा केंद्रों की सूची भेजने की समय सीमा समाप्त हो गई। परीक्षा केंद्रों की सूची तब से लेकर मंडलीय समिति के पाले में है लेकिन अब तक इस पर निर्णय नहीं हो पाया है।

अंतिम दिनों तक बढ़ी परीक्षा केंद्रों की संख्या
जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की ओर से 149 विद्यालयों में 153 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची में कई दागी कॉलेजों को भी शामिल किया गया था।

इन पर 71 आपत्तियां आईं, निस्तारण शुरू हुआ तो परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ती चली गई। यहां तक कि 12 दिसंबर को परीक्षा केंद्रों की संख्या 158 बताई गई थी।


लेकिन 13 दिसंबर को मंडलीय समिति के पास सूची पहुंचते-पहुंचते इसमें एक नाम और जुड़ गया। इस समय परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 159 हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर अभी मंडलीय समिति की मुहर लगनी है।

ऐसे में सूची में एक-दो नाम बढ़ जाएं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed