{"_id":"895bd384c5f7c26baf8c67b9413f7f8f","slug":"up-board-exam-centers-may-be-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में हो सकता है बदलाव ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में हो सकता है बदलाव
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2013 01:16 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के लिए परिवर्तन हो सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक बदल जाने से यह आशंका और भी बढ़ गई है। इसी तरह परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियों को देखते हुए कई सेंटर काटे जाने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची मंडलीय समिति को भेजी जानी है। इसके बाद अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इस बार जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति ने 149 कॉलेजों में 153 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 23 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र के संबंध में 71 आपत्तियां कॉलेजों की ओर से आईं थीं। इनमें से ज्यादातर आपत्तियां अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए थीं। कुछ आपत्तियां परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर भी थीं।
हाईकोर्ट के निर्णय पर निलंबन रद्द होने के बाद उमेश त्रिपाठी ने डीआईओएस पद फिर से जॉइन कर लिया। गतिरोध के कारण केंद्र निर्धारण में बाधा थी।
प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आईं आपत्तियों का निस्तारण किया गया। जानकारों का कहना है कि डीआईओएस बदल जाने पर परीक्षा केंद्र की प्रस्तावित सूची में फेरबदल हो सकता है।