बोर्ड परीक्षा देने के लिए स्टूडेंट्स को जाना पड़ेगा 16 किमी. दूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली में पढ़ने वाले छात्रों को इस बार बोर्ड की परीक्षा देने के लिए 16 किलोमीटर का फासला तय करना होगा।
यहां के छात्रों का परीक्षा केंद्र राजनारायण जायसवाल इंटर कॉलेज नगराम भेजा गया है। स्कूल प्रशासन ने इस मामले में गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया कि जहां सेंटर भेजा गया, वहां से आने-जाने की सुविधा तक नहीं मिलती।
इतना ही नहीं इस विद्यालय की सीटिंग क्षमता 425 स्टूडेंट्स की है, जबकि वहां 804 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। विद्यालय प्रशासन ने यह संख्या घटाने के लिए भी कहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए राजधानी में 147 केंद्र प्रस्तावित हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से इस सूची को 10 नवंबर को जारी करते हुए 20 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं।
10 नवंबर के बाद दिवाली व अन्य छुट्टियां पड़ने से अधिक आपत्तियां नहीं आई, लेकिन गुरुवार को अचानक जिला विद्यालय निरीक्षक के यहां आपत्ति दर्ज कराने वालों की भीड़ आ गई।
छात्राओं के कॉलेज में बना दिया छात्रों का परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र बनाने में बरती गई लापरवाही का ही नतीजा है कि सहायता प्राप्त श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, चारबाग में छात्रों का भी परीक्षा केंद्र बना दिया गया है।
यहां राज लक्ष्मी मेमोरियल इंटर कॉलेज के 12वीं के 74 और हाईस्कूल के 34 छात्रों का सेंटर भेजा गया है। स्कूल प्रशासन ने यह तर्क देते हुए आपत्ति दर्ज कराई है कि यह विद्यालय छात्राओं का है और टीचर भी महिलाएं हैं। ऐसे में छात्रों को यहां न भेजा जाए।
वहीं अवध कॉलेजिएट ने आपत्ति दर्ज कराई है कि उनके विद्यालय का केंद्र कृष्णानगर स्थित आरएस एकेडमी नामक निजी विद्यालय में भेजा गया है। जबकि दोनों विद्यालय में हमेशा प्रतिस्पर्धा रहती है।
अवध कॉलेजिएट ने परीक्षा केंद्र किसी अन्य सरकारी या एडेड स्कूल में शिफ्ट करने की मांग रखी है। इसके अलावा राजा पब्लिक इंटर कॉलेज राजाजीपुरम ने विद्यालय का केंद्र निजी और पास के स्कूल को बनाने पर आपत्ति दर्ज कराई है।
पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज ने भी परीक्षा केंद्र दूर होने पर आपत्ति की है। इस स्कूल की एल्डिको शाखा का परीक्षा केंद्र कृष्णानगर स्थित आरएएस एकेडमी को बनाया गया है, जिसकी दूरी 15 किलोमीटर है।
यहां के लिए सार्वजनिक वाहन की व्यवस्था नहीं। इसके अलावा स्कूल ने एल्डिको शाखा में किसी विद्यालय का परीक्षा केंद्र न बनाने की बात कही है।