फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   unjab Civil Services (Judicial) as result announce

पीसीएस ज्यूडिशियल में पीयू के होनहारों का दबदबा

Fri, 04 Apr 2014 04:31 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Apr 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
unjab Civil Services (Judicial) as result announce

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) यूआईएलएस में वीरवार को दिनभर बधाईयों का दौर जारी रहा। पंजाब सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल) के घोषित रिजल्ट में पीयू के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन


पीयू के पांच वर्षीय यूआईएलएस और तीन वर्षीय लॉ विभाग से 25 से अधिक होनहार का चयन हुआ। 2012 में भी पीसीएस में पीयू से पढ़े 30 के करीब विद्यार्थियों का चयन हुआ था। पीसीएस ज्यूडिशियल में टॉप करने वाली होनहार हरमनदीप नीतू की बहन का भी पीसीएस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) में चयन हो चुका है।
विज्ञापन


एससी कैटेगरी में पहला स्थान पाने वाली शिल्पा सिंह पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलएम प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। पीसीएस ज्यूडिशियल रिजल्ट में जज परिवारों से तालुक रखने वाले चार होनहारों ने भी सफलता पाई है। जानकारी अनुसार, बिसमन मान, तनिष्थ गोयल, अरुण शौरी और हर्षबीर संधू के पिता न्यायिक क्षेत्र जुड़े हैं। हर्षबीर संधू , रमनदीप नीतू और बिसमन मान सभी यूआईएलएस के पहले बैच 2009 से पास आउट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रोफेसर का बेटा भी बना जज
पीयू स्थित डिपार्टमेंट ऑफ लाइफ लॉग लर्निंग में प्रोफेसर डा. सवीन के बेटे देवनूर सिंह ने भी पीसीएश ज्यूडिशियल में सफलता हासिल की है। बेटे की सफलता को प्रो. सवीन उसकी मेहनत का फल मानती हैं। संजय पब्लिक स्कूल (अब ब्रिटिश स्कूल-44) से 12वीं करने वाले देवनूर ने 2009 में यूआईएलएल से लॉ की डिग्री हासिल की है। किताबें पढ़ना और सोशल एक्टिविटी में हिस्सा लेना इनका शौक है। इनके पिता प्रो.रछपाल सिंह मोदी कालेज पटियाला (पंजाब) में प्रोफेसर रह चुके हैं।   

ये हैं टॉप टेन  
1.रमनदीप नीतू
2.हरसिमरनजीत कौर
3.गौरव कुमार शर्मा
4.अंकिता आरी
5.रमेश कुमार
6.हरजोत सिंह गिल
7.गौरव गुप्ता
8.बिरमन मान
9.जगविंदर सिंह
10.अरुण शौरी


कोट्स  
पीयू के यूआईएलएस के करीब 15 होनहारों का चयन हुआ है। यह पूरे विभाग के लिए सम्मान की बात है। यूआईएलएस ने देश के न सिर्फ टॉप कालेज, बल्कि टॉप यूनिवर्सिटी में खुद को साबित किया है। विभाग जल्द ही सभी चयनित विद्यार्थियों को विभाग की ओर से सम्मानित करेगा।

प्रो.संगीता भल्ला, डायरेक्टर, यूआईएलएस, पीयू  
..................
लॉ तीन वर्षीय विभाग से हमेशा ही ज्यूडिशियल नौकरियों में दबदबा रहा है। इस बार भी विभाग के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
प्रो.निष्ठा जसवाल, चेयरपर्सन, लॉ विभाग, पीयू  

कोट्स
इस बार फ्रेशर यानी पहली बार एग्जाम देने वाले युवाओं ने सफलता हासिल की है। पीयू के यूआईएलएस से ही करीब 15 होनहारों का ज्यूडिशियल में चयन हुआ है। लड़कियों का भी काफी अच्छा रिजल्ट रहा है। एकेडमी से ही 15 विद्यार्थियों ने फाइनल लिस्ट में जगह बनाई है।
 राहुल छतवाल, डायरेक्टर, रेजीलेंस ज्यूडिशियल एकेडमी, सेक्टर-24 चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed