फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University increased forms fees

यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन सुविधा के बहाने बढ़ा दी फीस

Wed, 16 Apr 2014 12:24 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 16 Apr 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
University increased forms fees

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पहली बार पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करवाने के बहाने गुपचुप तरीके से फीस बढ़ा दी है। विवि ने अपने खाली खजाने को भरने का यह नायाब तरीका निकाला है। इसकी छात्र संगठनों को भी भनक तक नहीं लगने दी गई है। हालांकि ऑनलाइन फार्म और फीस जमा करवाने की सुविधा शुरू करने से छात्रों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मगर ऑनलाइन होने की एवज में अब आम छात्र की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। विश्वविद्यालय ने प्रोस्पेक्ट्स के 160 रुपये की फीस को सीधे आवेदन फीस में जोड़ कर 280, और 460 रुपये कर उसी में शामिल कर दिया। आरक्षित और सामान्य वर्ग की फीस में कोई खास बढ़ोतरी नहीं की है।
विज्ञापन


मगर परोक्ष रूप से एक से अधिक विभागों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने को हर छात्र को निर्धारित की गई नई फीस दरों में 160 रुपये देने ही पड़ेंगे, जो कि पहले नहीं लिए जाते थे। चूंकि हर प्रोस्पेक्टस के साथ दो अतिरिक्त फार्म मुफ्त में दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

160 रुपये हर आवेदन पर

University increased forms fees

मुफ्त फार्म डाउनलोड करने के लिए छात्र को 70 से 80 रुपये देने होंगे। वहीं, यह सिर्फ एक फार्म भरने का खर्च होगा, इससे अधिक पर यह और बढ़ जाएगा।

हर विषय के डाउनलोड किए फार्म (प्रोस्पेक्ट्स ) का 160 रुपये छात्र को फीस के रूप में हर आवेदन के साथ चुकाना ही होगा।

ऑनलाइन की नई प्रक्रिया के बदले उसे जेब ढीली करनी ही होगी। पहले प्रोस्पेक्टस के साथ दो अतिरिक्त फार्म मिलते थे।

ये हैं नई आवेदन फीस दरें

University increased forms fees

एसमएसी (फिजिक्स, बॉटनी, ज्यूलॉजी, केमिस्ट्री, मैथ) एलएलबी, एमए सोशल वर्क, एमएमसी पीजीडीएमसी कोर्स के लिए सामान्य वर्ग और नॉन सब्सिडाइज्ड को 280, एससी, एसटी अंत्योदेय आईआरडीपी 190, एमएड, एमए इंग्लिश, एमबीई सामान्य वर्ग नॉन सब्सिडाइज्ड 460, एससी एसटी, अंत्योदेय, आईआरडीपी 460, पीजीडएसआरडी, एमएचआरडी सामान्य और नॉन सब्सिडाइज्ड, 360 आरक्षित वर्ग 210 एमए फिजिकल एजूकेशन, सामान्य और नॉन सब्सिडाइज्ड 200, आरक्षित वर्ग 170, एमपीईएड सामान्य और सब्सिडाइज्ड 360 और आरक्षित वर्ग 235 रुपये।

विवि के अधिष्ठाता अध्ययन सुरेश कुमार ने माना कि अब हर फार्म भरने और उसकी फीस नई तय दरों के हिसाब से देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed