{"_id":"5cdd83d6e6dfefea3748d194464cb079","slug":"university-bed-missed-the-chance-to-put-to-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे हुए बीएड पेपर देने का विवि ने दिया मौका","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छूटे हुए बीएड पेपर देने का विवि ने दिया मौका
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने बीएड सत्र 2013-14 में डायरेक्ट एडमिशन लेने वाले बीएड अभ्यर्थियों को बढ़ी राहत दी है। बीएड की प्रारंभिक परीक्षा कोड संख्या-101, 102 व 103 देने से वंचित और कारणवश बीएड परीक्षा फार्म नहीं भरने पाने वाले अभ्यर्थियों को विवि ने ऑनलाइन फार्म भरने का एक और मौका दिया है।
विज्ञापन
डायरेक्ट एडमिशन लेने वाले ऐसे बीएड छात्र अब 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। छात्रों को परीक्षा शुल्क के साथ कंपलीट परीक्षा फार्म 19 अक्तूबर तक कॉलेजों में जमा कराना होगा।
विज्ञापन
साथ ही विवि ने कॉलेजों को सभी कंपलीट परीक्षा फार्म बीएड परीक्षा अनुभाग में 20 अक्तूबर तक जमा कराने केआदेश जारी किए हैं। ऑनलाइन फार्म भरने के साथ अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा कराना होगा।
विज्ञापन
परीक्षा फार्म भरने वाले बीएड अभ्यर्थियों के फार्म के साथ कॉलेजों को एक शपथ-पत्र भी देना होगा। शपथ-पत्र में सीधे एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों के सभी शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कर लिए जाने की बात शामिल होगी।
साथ ही जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा कोड संख्या-101, 102 व 103 का पेपर छूटा है, उन्हें परीक्षा में बैठाए जाने के अनुरोध संबंधी एक प्रार्थना-पत्र भी परीक्षा फार्म के साथ जमा कराना होगा। पहले परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों केफार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विवि की ओर से पहले डायरेक्ट एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों के परीक्षा फार्म देरी से जारी करने के कारण कई की तीन परीक्षाएं छूट गई थीं। उन्हें विवि ने एक और मौका दिया है।