फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   universities will sign mou for quality education

एक मंच पर आएंगे 14 विश्वविद्यालय

Fri, 21 Feb 2014 09:52 AM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Feb 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
universities will sign mou for quality education

राजधानी के शिक्षण संस्थानों में शोध और शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने का जिम्मा लखनऊ के सभी विश्वविद्यालय एक साथ उठाएंगे।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय की पहल पर राजधानी के 14 विश्वविद्यालयों को मेगा एमओयू के माध्यम से एक साथ प्लेटफॉर्म पर आएंगे। इसके बाद सभी संस्थान आपस में शोध और शिक्षण के साथ ही सुविधाएं भी साझा कर सकेंगे।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस संबंध में प्रस्ताव कर लिया है। कई विश्वविद्यालयों ने प्रस्ताव पर मौखिक सहमति भी दे दी है।

जल्द प्रस्ताव अमल में आ जाएगा और योजना परवान चढ़ी तो राजधानी नॉलेज हब के रूप में अपनी अलग पहचान बनाती नजर आएगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने शोध की दशा सुधारने के लिए राजधानी के सभी केंद्रीय शोध संस्थानों को एक मंच पर लाने का प्रयास शैक्षिक सत्र की शुरुआत पर किया था।

विश्वविद्यालय में स्थापित की गई रिसर्च डवलपमेंट काउंसिल की ओर से सभी केंद्रीय शोध संस्थानों से बारे में संपर्क किया जा चुका है। अगले चरण में शोध और शिक्षण की दशा सुधारने के लिए विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


योजना है कि विश्वविद्यालयों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर राजधानी में पाठ्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास शुरू किए जाएं। इस तरह से सभी विश्वविद्यालय अपने अनुभव और विचार एक दूसरे से साझा कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मंच पर विश्वविद्यालयों के आने से पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। फिलहाल, विश्वविद्यालय ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

प्रस्ताव तैयार करके सभी विश्वविद्यालयों को भेजा जाएगा। सहमति मिलने पर एक मेगा एमओयू साइन करके सभी विश्वविद्यालय नॉलेज शेयर करने लगेंगे।

इन विश्वविद्यालयों से संपर्क करने की योजना
एमिटी यूनिवर्सिटी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, भातखंडे संगीत संस्थान, नदवा, शकुंतला देवी विकलांग पुनर्वास विश्वविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय, केजीएमयू, एसजीपीजीआई, इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज केंद्रीय विश्वविद्यालय, यूपीटीयू, रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed