फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   universities and colleges are now focusing on placement

अब कॉलेजों में पढ़ाई के साथ प्लेसमेंट पर भी फोकस

Mon, 21 Oct 2013 10:37 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2013 10:37 AM IST
विज्ञापन
universities and colleges are now focusing on placement

राजधानी के विश्वविद्यालयों में अब पढ़ाई के साथ ही प्लेसमेंट पर भी जोर दिया जा रहा है। डिग्री के साथ-साथ स्टूडेंट्स को नौकरी भी मिले इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्लेसमेंट को लेकर सबसे अधिक संजीदा डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है। यहां पर बीए-एलएलबी बैच के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट कहां-कहां मिला इसका बाकायदा ब्रोशर तक छपवाया जा रहा है।
विज्ञापन


अब कुलपति प्रो. गुरदीप सिंह ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। छात्रों का प्लेसमेंट करवाने वाली लॉ फर्म से संपर्क किया गया है। यहां प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए एडवाइजरी कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रोफेशनल्स और एकेडमीशियंस की अलग-अलग कमेटी बनाई गई है। एडवाइजरी कमेटी फॉर प्लेसमेंट एंड इंर्टशिप में जो प्रोफेशनल्स शामिल हैं, उसमें भसीन एंड कंपनी, दिल्ली के ललित भसीन, पेटेंट एंड ट्रेड मार्क एटॉर्नी के विवेक ढोकलिया, सुराना एंड सुराना चेन्नई के विनोद सुराना, अबेकस लीगल ग्रुप, दिल्ली के अक्षय रेखी और सौरभ मिश्रा एंड एसोसिएट्स कंपनी मुम्बई के प्रमुख सौरभ मिश्रा शामिल हैं।

पढ़ें- 29 दिसंबर को होगी यूजीसी नेट परीक्षा


इसी तरह जिन एकेडमीशियंस की मदद इसमें ली जा रही है उसमें कमीशन फॉर सेंटर स्टेट रिलेशनशिप के मेम्बर व नेशनल लॉ स्कूल बंगलुरु के पूर्व कुलपति प्रो. एनआर माधवा मेनन, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के कुलपति प्रो. रनवीर सिंह, जस्टिस एपी मिश्रा संयोजक एलईसी, बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर के पूर्व कुलपति प्रो. एनएल मित्रा शामिल हैं।

इन विशेषज्ञों की सलाह पर स्टूडेंट की बेहतर ढंग से इंटर्नशिप और प्लेसमेंट करवाने की कोशिश की जा रही है।

132 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट

प्लेसमेंट पर नजर दौड़ाई जाए तो यहां बीए-एलएलबी के वर्ष 2008-13 बैच के 132 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। इसमें अमरचंद मंगलदास एंड सुरेश ए शराफ एंड कंपनी, बजाज अलियांज, आनंद एंड आनंद, एसोसिएशन फॉर एडवोकेशी एंड लीगल इनीटेटिव, अवीवा लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लुंबार्ड, क्लासिक लॉ, देसाई एंड दीवान जी, एचडीएफसी होम लोंस व एचसीएल इन्फोसिस्टम शामिल हैं।
 
जीबीटीयू में भी बढ़ा इंडस्ट्री इंटरेक्शन
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) के कुलपति डॉ. आरके खांडल भी प्लेसमेंट के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट सेल को मजबूत करने के साथ-साथ इंडस्ट्री से इंटरेक्शन भी बढ़ाया है।

इसके तहत बीटेक सहित कई विषयों के कोर्स इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार तैयार करवाए गए और इंडस्ट्री मीट भी आयोजित की गई। डॉ. खांडल कहते हैं कि अच्छे प्लेसमेंट होने से कॉलेज की साख बनती है।

इसी के मद्देनजर 23 नवंबर को इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में यूपी टेक्निकल समिट 2013 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को एक्सीलेंस अवार्ड तो मिलेगा ही।

साथ ही इंडस्ट्री के विशेषज्ञ भी जुटेंगे। इसका मकसद इंडस्ट्री से बेहतर तालमेल बैठाना और प्लेसमेंट को मजबूत करना है। आईईटी में प्लेसमेंट के लिए एलमनाइ (पूर्व छात्र) भी मदद कर रहे हैं।

पढ़ें- मैथ बढ़ाएगा आलू और सेब की लाइफ

एलयू में भी प्लेसमेंट पर अब ज्यादा जोर दिया जा रहा है। एमबीए के जो कोर्स बीते सालों में नहीं चल रहे थे उन्हें इस बार दोबारा प्रवेश परीक्षा लेकर शुरू किया गया है।


अब प्लेसमेंट को बेहतर बनाने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) के ओएसडी प्रो. अरविंद मोहन ने कई महत्वपूर्ण प्रयास शुरू किए हैं।

इसमें स्टूडेंट्स के मेंटर के रूप में इंडस्ट्री से जुड़ी शख्सियत मदद करेंगी। इसके अलावा प्लेसमेंट के लिए कई बड़ी कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है।

कॉलेज भी प्लेसमेंट में पीछे नहीं  
राजधानी के कॉलेज भी प्लेसमेंट में पीछे नहीं हैं। नेशनल पीजी कॉलेज से हर वर्ष काफी संख्या में छात्रों का प्लेसमेंट हो चुका है।

यहां एचसीएल, जेनपैक्ट, विप्रो, आईआईआईसीआई लुंबार्ड जैसी कंपनियां स्टूडेंट को ट्रेनिंग पीरियड में 16 हजार रुपये महीने तक का वेतन दे रही हैं। केकेसी में भी कई बड़ी कंपनियां हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट कर रही हैं।

कैंपस की और हलचल जानने के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed