{"_id":"7134211902acd40476399764ea2950d9","slug":"undergraduate-classes-now-implement-semester-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अंडरग्रेजुएट कक्षाओं में भी सेमेस्टर सिस्टम लागू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
अब अंडरग्रेजुएट कक्षाओं में भी सेमेस्टर सिस्टम लागू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Apr 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से संबद्ध कालेजों में अगले शिक्षा सत्र (2014-15) से अंडर ग्रेजुएट कोर्सों के पहले वर्ष में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा।
विज्ञापन
पीयू सिंडीकेट की शनिवार को आठ घंटे तक चली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इससे पीयू के 188 संबद्ध कालेजों के एक लाख से अधिक विद्यार्थी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
बैठक में यह तय हुआ कि संबंधित विषयों की बोर्ड ऑफ स्टडीज की सिफारिशों को संबंधित फैकल्टी के पास मंजूरी के लिए जल्द भेजी जाएंगी, ताकि सिलेबस और पेपर का पैटर्न मंजूर हो सके।
विज्ञापन
सभी फैकल्टीज के डीन को 15 मई तक बैठक बुलाने को कहा गया है। पीयू पर सेमेस्टर सिस्टम को लागू करने के लिए पंजाब सरकार के साथ-साथ यूटी प्रशासन का भी दबाव था। बैठक में कुलपति ने बताया कि दो दिन पहले इस बारे में स्टाफ के साथ बैठक हुई है और पीयू इस सिस्टम को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।