{"_id":"01fe397384e690ee1a552aeb9749b6b4","slug":"under-graduate-course-on-punjab-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में अंडर ग्रेजुएट कोर्स करना है तो पढ़ें ये ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में अंडर ग्रेजुएट कोर्स करना है तो पढ़ें ये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Feb 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी और एफिलिएटेड 188 कालेजों में जुलाई 2014 से अंडर ग्रेजुएट स्तर पर सभी कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
सेमेस्टर सिस्टम को लेकर डीयूआई की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है।
मार्च में होनेे वाली सिंडीकेट और सीनेट में अब इस प्रस्ताव को पारित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस फैसले से अंडर ग्रेजुएट स्तर पर डिग्री करने वाले करीब एक लाख विद्यार्थियों को सेमेस्टर सिस्टम के तहत ही अगले सत्र में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
सेमेस्टर सिस्टम को लेकर 50 से अधिक विभागों ने बोर्ड ऑफ स्टडी ने सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के पक्ष में भी कमेटी को अपनी रिपोर्ट जमा करी दी थी। गौरतलब है कि 7 जून 2013 को पंजाब सरकार और विभिन्न यूनिवर्सिटी के कुलपति के साथ हुई बैठक में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने पर आम सहमति बनी थी।
विज्ञापन
सेमेस्टर के लिए नए स्टॉफ की तैयारी
अंडर ग्रेजुएट कोर्स शुरू करने के लिए अब पीयू को अतिरिक्त स्टॉफ की जरुरत होगी। अधिकारियों के अनुसार पीजी की तरह ही अंडर ग्रेजुएट में भी पूरा सिस्टम ऑनलाइन होगा।
ऐसे में असिस्टेंट रजिस्ट्रार और टेक्निकल स्टॉफ को नियुक्त करना होगा। नए स्टॉफ की भरती के लिए जल्द ही सीओई की ओर से प्रपोजल तैयार कर पीयू प्रशासन को भेजा जाएगा।
अब मिलेगा अधिक फंड
एमएचआरडी की ओर से राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत मिलने वाली ग्रांट के लिए सभी यूनिवर्सिटी को ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू करने की शर्त रखी थी। पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पहले ही अंडर ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम लागू कर चुके हैं।
जानकारी अनुसार पीयू ने सेमेस्टर सिस्टम के तहत सभी परीक्षाओं के लिए 20 से 22 दिन तय किए हैं। नए सिस्टम से टीचिंग दिनों की अनिवार्यता को भी पूरा किया जा सकेगा।
पीयू में नॉन टीचिंग के 370 पद खत्म होंगे
पंजाब यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग के 370 पदों को खत्म करने की तैयारी है। एमएचआरडी की ओर से पिछले साल ही नॉन टीचिंग पदों पर जरुरत से अधिक नियुक्ति को लेकर चिट्ठी मिली थी। जिसमें पीयू प्रशासन इन पदों में कटौती करने को कहा था।
बुधवार को इस मामले को लेकर पीयू रजिस्ट्रार और अन्य अधिकारियों की अहम बैठक हुई। कमेटी में इस मामले में सभी विभागों में कर्मचारियों की जरुरत को लेकर सर्वे करना का फैसला लिया गया है। सर्वे के बाद ही कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति और फिर एचएमआरडी को भेजेगी।
अंडर ग्रेजुएट स्तर के सभी कोर्स में नए सत्र से सेमेस्टर सिस्टम लागू करने पर कमेटी ने आम सहमति दे दी है। कमेटी में विभिन्न कालेज शिक्षक,सिंडीकेट और सीनेट सदस्य भी शामिल थे। सेमेस्टर सिस्टम के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सिंडीकेट और सीनेट से मुहर लगने के बाद सेमेस्टर सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा।
प्रो.परविंदर सिंह (कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पीयू )