{"_id":"917a89c21b5798c7fb75a55cc2cb9a75","slug":"uksee-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSEE परिणाम में छाए कुमाऊं के होनहार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UKSEE परिणाम में छाए कुमाऊं के होनहार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Jun 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोफेशनल और तकनीकी कोर्स में दाखिले को यूटीयू की ओर से आयोजित उत्तराखंड स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (यूकेएसईई) में कुमाऊं मंडल के होनहारों ने परचम लहराया है।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के छात्रों ने प्रथम रैंक की हासिल
सात कोर्स के लिए आयोजित परीक्षा में पांच पाठ्यक्रमों में कुमाऊं मंडल के छात्रों ने प्रथम रैंक हासिल की है, जबकि एक कोर्स में दिल्ली और दूसरे में विकासनगर का छात्र अव्वल है।
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से मई में एमसीए, एमसीए लेटरल एंट्री, बीएचएमसीटी, बीफार्मा, बीफार्मा लेटरल एंट्री, बीटेक लेटरल एंट्री डिप्लोमा, बीटेक लेटरल एंट्री बीएससी होल्डर के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
इन पाठ्यक्रमों की करीब छह हजार सीटों के लिए परीक्षा में 3202 छात्र-छात्राओं ने शिरकत की थी। विश्वविद्यालय को इसका परिणाम दस जून को जारी करना था लेकिन किन्हीं कारणों से यह विलंब से जारी हुआ।
परीक्षा नियंत्रक आरके सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा देने वाले छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इनकी काउंसिलिंग जुलाई के प्रथम सप्ताह में की जाएगी।
कोर्सवार टॉपर
एमसीए लेटरल एंट्री : रामनगर के बैलपड़ाव निवासी किसान मनमोहन सिंह रौतेला की बेटी मीनाक्षी रौतेला ने 45 अंकों के साथ प्रथम रैंक हासिल की।
बीएचएमसीटी (होटल मैनेजमेंट) : पिथौरागढ़ के डीडीहाट ब्लॉक के ओबला गांव निवासी आईटीबीपी में एसआई माधव सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह ने 53 अंकों के साथ टॉप किया।
बीफार्मा लेटरल एंट्री : अल्मोड़ा के द्वाराहाट निवासी बिशनलाल आर्य के बेटे राकेश चंद्र ने 29 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया। राकेश इन दिनों बीफार्मा डिप्लोमा की अप्रेंटिस कर रहे हैं।
बीफार्मा प्रथम वर्ष : भीमताल निवासी पंचजन्य पांडे ने 118 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। पांचजन्य के पिता जितेंद्र कुमार पांडे का भीमताल में गेस्ट हाउस है।
बीटेक लेटरल एंट्री (डिप्लोमा होल्डर के लिए) : दिल्ली के नांगलोई निवासी मोहित ने 45 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया।
वह इन दिनों आर्यभट्ट पॉलिटेकिभनक, दिल्ली से डिप्लोमा कर रहे हैं। उनके पिता रामअवतार की कैंसर की वजह से फरवरी में मौत हो चुकी है।
एमसीए प्रथम वर्ष : हल्द्वानी निवासी राकेश कुमार ने 66 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया। उनके पिता गणेश दत्त इंकम टैक्स में कार्यरत हैं।
बीटेक लेटरल एंट्री (बीएससी होल्डर के लिए) : देहरादून जिले के विकासनगर में बेलावाला निवासी किसान राजेंद्र सिंह जसवाल के बेटे संजय सिंह जसवाल ने 27 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। संजय ने डीबीएस पीजी कालेज से बीएससी की है।